{"_id":"5d7552918ebc3e017768a231","slug":"school-building-is-not-good-lalitpur-news-jhs1476275148","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय भवन जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय भवन जर्जर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन खिरिया। विकासखंड मड़ावरा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बछरई जर्जर हालत में हैं। विद्यालय की छत से पानी टपकता है। छह साल पहले बीएसए ने इस जर्जर बिल्डिंग में कक्षाएं नहीं चलाने का आदेश दिया था, लेकिन उस पर तो अमल हुआ नहीं, अब अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। प्राथमिक विद्यालय बछरई की दशा बदहाल है। यहां 184 छात्र- छात्राओं के के सापेक्ष पांच अध्यापक एवं एक शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। गांव के अधिकतर बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं। लेकिन, विद्यालय भवन जर्जर होने के कारण छात्र-छात्राएं बरसात होने पर छत से टपकते पानी और खुले बरामदे में बैठने को मजबूर हैं।
विद्यालय में दो कमरे और एक ऑफिस सन 1991 में बना था। बाद में एक एकल कक्ष एवं रसोईघर बनवाया गया। ग्राम प्रधान भान सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि पूर्व में कई बार भवन निर्माण के लिए अधिकारियों को अवगत कराया गया। वर्ष 2012-13 में तत्कालीन बीएसए ने भी विद्यालय के जर्जर भवन में छात्रों को बैठाने से मना कर दिया था, लेकिन भवन निर्माण के लिए अभी तक कुछ नहीं हुआ। विद्यालय परिसर में सफाईकर्मी कभी- कभार ही आता है, जिससे परिसर में गंदगी के ढेर लगे हैं। बच्चों को बैठने के लिए बैंच आदि नहीं हैं। मानक के अनुसर इंग्लिश मीडियम विद्यालय में पांच कमरों का होना अनिवार्य है, लेकिन शिक्षा विभाग ने विद्यालय भवन को देखे बगैर ही जुलाई 2019 में इंग्लिश मीडियम बना दिया।
स्टाफ सहित हम अपनी एवं छात्र- छात्राओं की जान जोखिम में डाल कर बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
- अनुज, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक इंग्लिश मीडियम स्कूल बछरई
विद्यालय भवन जीर्ण- शीर्ण हालात में है। यह जानकारी शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों को होने के बावजूद इंग्लिश मीडियम तो कर दिया गया है, लेकिन भवन की मरम्मत की ओर किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
- भान सिंह टड़ैया, ग्राम प्रधान बछरई
विद्यालय भवन की मरम्मत का प्रस्ताव दे दिया गया है, जैसे ही पैसा आएगा मरम्मत करा दी जाएगी।
- रामगोपाल वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा