फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Scholarship of 2680 students stuck due to suspicious data

Lalitpur News: डाटा संदिग्ध होने से 2680 छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी

Sat, 15 Feb 2025 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Scholarship of 2680 students stuck due to suspicious data
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। छात्रवृत्ति के लिए भरवाए गए 2680 विद्यार्थियों का डाटा सस्पेक्टेड (संदिग्ध) पाए जाने से इनकी छात्रवृत्ति अटक गई है। जिला स्तरीय कमेटी गठित होने और उसके निर्णय के बाद वंचित चल रहे छात्रों को छात्रवृत्ति मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से आवेदन करने वाले पूर्व दशम में 9वीं व 10वीं के पिछड़ा वर्ग के 5275 विद्यार्थियों और 11 वीं और 12 वीं के 3396 छात्र-छात्राओं को कुल 02 करोड़ 14 लाख रुपये छात्रवृत्ति की धनराशि उनके खातों में भेजी गई है।
पूर्व दशम में नौवीं और दसवीं कक्षा के कुल 10 हजार 672 छात्र-छात्राओं के द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। शासन की योजना के तहत हाईस्कूल में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से उत्तीर्ण प्रति छात्र 2750 रुपये छात्रवृत्ति दी जाती है। इनमें अभी तक पांच हजार 275 विद्यार्थियों का डाटा सही पाए जाने पर उनके खातों में एक करोड़ नौ लाख रुपये की छात्रवृत्ति भेज दी गई है। जबकि 2800 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द ही उनके खातों में पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, इनमें 2680 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनका डाटा जांच के दौरान सस्पेक्टेड पाया गया है। इसका कारण यह है कि छात्रवृत्ति का डाटा विद्यार्थियों के साथ ही विद्यालयों द्वारा भी भरा गया है। इसमें जहां नौवीं के विद्यार्थियों द्वारा पूर्णांक अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा का कुल पूर्णांक भरा गया है। वहीं, विद्यालयों द्वारा सिर्फ वार्षिक परीक्षा का ही पूर्णांक फीड किया गया है। ऐसे में कई विद्यार्थियों और बहुत से विद्यालयों द्वारा भरे गए पूर्णांक में अंतर पाया गया है। इसके चलते उन विद्यालयों के 2680 छात्र-छात्राओं का डाटा जांच के दौरान सस्पेक्टेड पाया गया है, जिसे इन विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अटक गई है। इसके लिए जिला स्तरीय एक कमेटी बनाई जाएगी और कमेटी द्वारा इसके संबंध में निर्णय लिया जाएगा। वहीं ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में भी छात्रवृत्ति के लिए विभाग में पिछड़ा वर्ग के 9,262 विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किए गए थे। इसमें उत्तीर्ण होने पर प्रति छात्र 3250 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। आवेदन करने वालों में अब तक 3396 छात्र-छात्राओं को 01 करोड़ 05 लाख रुपये की छात्रवृत्ति उनके खातों में पहुंचा दी गई है। जबकि बाकी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पूर्व दशम में नौवीं व दसवीं के 5275 विद्यार्थियों के खातों में एक करोड़ नौ लाख और ग्यारहवीं व बारहवीं के 3396 विद्यार्थियों के खातों में एक करोड़ पांच लाख रुपये की छात्रवृत्ति उनके खातों में भेज दी गई है। पूर्व दशम के 2680 विद्यार्थियों का डाटा सस्पेक्टेड पाया गया है, जिसका निर्णय जिला स्तरीय कमेटी द्वारा किया जाएगा।
-राजेश कुमार वघेल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed