फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   scholarship is a hope poor students

मेधावियों के सपनों की हमराही बनी छात्रवृत्ति,खिले चेहरे

Thu, 19 Aug 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
scholarship is a hope poor students
school uniform.jpg - फोटो : school uniform.jpg
ललितपुर। कोरोना काल के संकट को पार करते हुए श्री दीपचंद्र चौधरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पढ़ने वाले विद्यार्थियों को वर्ष 2020-21 में समाज कल्याण विभाग की ओर से सर्वाधिक छात्रवृत्ति प्रदान की गई। छात्रवृत्ति स्वीकृत होने के उपरांत जब उनके निजी खातों में धनराशि पहुंची तो विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठें।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के संकट काल में विद्यार्थियों के कमाऊ परिवार के सदस्यों को महानगरों कार्य स्थलों पर या तो अपनी आजीविका गवानी पढ़ी या उनके परिवार और स्वजन वृद्ध को असमय में अपने श्रीजनों को खोना पड़ा अथवा बीमारी की त्रासदी झेलनी पढ़ी। ऐसी स्थिति में कॉलेज प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साधुवाद का पात्र है। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर और नोडल अधिकारी प्रो. अभिषेक रावत ने विद्यार्थियों से समय पर आवेदन पत्र और सभी संलग्नकों के साथ जमा करा दिए जिससे महाविद्यालय में स्क्रूटनी के बाद उन्हें विभाग में जमा करा दिए गए।
विज्ञापन

बीएससी में प्रवेश लेने के उपरांत नियमित कक्षाओं में अध्ययन किया और समय पर छात्रवृत्ति फार्म भरा। मुझे नौ हजार रुपये छात्रवृत्ति प्राप्त हुई। - मुस्कान गुप्ता, छात्रा बीएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी आर्थिक स्थिति सही नही थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था मुझे 8500 रुपये छात्रवृत्ति प्राप्त होने से काफी खुशी है। - मोहिनी, छात्रा,बीएससी
------
कोरोना काल में सभी ने संघर्ष किया, आर्थिक कठिनाइयां भी हुई। लेकिन अब सरकार की ओर से छात्रवृत्ति का सहयोग हुआ। - वैदही श्रीवास्तव, छात्रा
छात्रवृत्ति मिलना मेरे परिवार के लिए डूबते हुए तिनके का सहारा बन गई। अब वह आगे की पढ़ाई आसानी से कर सकेगी। - अंशिका जैन, बीकॉम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed