{"_id":"64b19b666a41518cfd0d97d4","slug":"scan-layout-before-digging-underground-lines-should-not-be-damaged-taldehate-news-c-131-1-ltp1001-883-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खोदाई से पहले लेआउट करें स्कैन, भूमिगत लाइनें न हों क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खोदाई से पहले लेआउट करें स्कैन, भूमिगत लाइनें न हों क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। मंडलायुक्त डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि बगैर जिला प्रशासन के संज्ञान में लाए किसी भी स्थान पर खोदाई न की जाए। इससे अन्य विभागों की पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। यही नहीं खोदाई से पूर्व ले-आउट स्कैन कर लें तब भूमिगत लाइनें क्षतिग्रस्त नहीं होंगी। कमिश्नर तालबेहट के तहसील सभागार में आयोजित मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अपर निदेशक पशुपालन की ओर से विभागीय प्रगति के बारे में संतोषजनक उत्तर न दिए जाने पर नाराजगी भी जताई।
मंडलायुक्त ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक अमित किशोर को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में विद्युत कनेक्शन के कार्य हेतु मैनपावर बढाएं। इसके साथ ही कार्यों में प्रगति थी लाएं। नियमित टीकाकरण में ललितपुर में 79.69 प्रतिशत प्रगति हुई है। सहभागिता योजना के तहत मंडल में 96.64 प्रतिशत और जनपद में 96.55 प्रतिशत प्रगति हुई है। बैठक में झांसी के डीएम रविंद्र कुमार, ललितपुर के डीएम आलोक सिंह, झांसी के एसएसपी राजेश एस, ललितपुर के एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल, तालबेहट के एसडीएम श्रीराम यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ललितपुर में सिंचाई पंप की आपूर्ति न किए जाने पर खफा
कमिश्नर ने ललितपुर में सोलर फोटोवोल्टेइक सिंचाई पंप की आपूर्ति न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। मंडलायुक्त ने किसान सम्मान निधि एवं फसल बीमा योजना में आधार सीडिंग के कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण किए जाने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : डीआईजी
डीआईजी जोगिंदर कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को गैंगस्टर, एनएसए में निरुद्ध करने, शस्त्र निरस्तीकरण तथा शांति समिति की बैठकें कराने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया पौधरोपण
तालबेहट। मंडलायुक्त डॉ. आदर्श सिंह, डीआईजी जोगिंदर सिंह और कंजरवेटर कैलाश प्रकाश ने माताटीला उद्यान में दो दर्जन से अधिक पौधे लगाए। मंडलायुक्त ने कहा कि प्रकृति की सुंदरता और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाना आवश्यक है। डीएफओ गौतम सिंह, एसडीओ डॉ. शिवेंद्र, वन क्षेत्राधिकारी प्रभू दयाल यादव और अजय वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।