फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   savitri bai fule library launched

सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन

Thu, 14 Jan 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
savitri bai fule library launched
ग्राम भरतपुरा में गूँज संस्था के द्वारा ग्रामीणों के लिए निशुल्क सावित्री बाई फुले पुस्तकालय का - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ग्राम भरतपुरा में गूंज संस्था ने ग्रामीणों के लिए निशुल्क सावित्री बाई फुले पुस्तकालय का उद्घाटन किया है। अध्यक्षता कर रहीं मंजुलता सिंह ने की। प्राथमिक विद्यालय मिनौरा अंग्रेजी माध्यम के सहायक अध्यापक रूपेश रजक ने भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जीवन के बारे में बताया। प्रधानाध्यापक अविनेश कुमार ने पुस्तकालय की उपयोगिता एवं उससे होने वाले प्रभाव की जानकारी दी। गूंज संस्था की ओर से सुशील ने पुस्तकालय के बारे में बताया। गजेंद्र अहिरवार, गुलाब अहिरवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनने में सौरभ चौरसिया, अमित राजपूत, बाबू अहिरवार, भागीरथ, अरविंद, सरमन सहरिया, रघुवीर अहिरवार एवं लाल सिंह सहरिया ने अपने मकान में निशुल्क पुस्तकालय के लिए कमरा उपलब्ध कराया, जिसका वह किराया नहीं लेंगे। लाल सिंह सहरिया को पुस्तकालय प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुस्तकालय में नई कहानियां, छोटा भीम, समर कैंप, हितोपदेश, एपीजे अब्दुल कलाम, कैसे उड़ान भरें आदि पुस्तकें रखी गईं। शिक्षिका मंजुलता सिंह ने अखिलेश, चंद्रवती, प्रिंसि, पूनम को सवित्रीबाई फुले की तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed