फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Satwansa face to face combat in the 23 and Lrgn

सतवांसा में 23 व लरगन में आमने-सामने मुकाबला

Tue, 24 Nov 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Satwansa face to face combat in the 23 and Lrgn
महरौनी (ललितपुर)। ग्राम पंचायत चुनाव में महरौनी ब्लाक की सभी 66 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर कुल 84 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब 645 प्रत्याशी चुनावी मैदान में शेष बचे हैं। इनमें से जहां ग्राम सतवांसा में 23 उम्मीदवारों के बीच ग्राम प्रधान का चुनाव हो रहा है, वहीं ग्राम लरगन में दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं।
विज्ञापन


न्याय पंचायत सिलावन के अंतर्गत ग्राम सिलावन में नामांकन वापसी के बाद 10 उम्मीदवार, समोगर में 18, चौकी में 10, सिंदवाहा में 6, जरया में 13, भैंरा में पांच, कुरौरा में पांच, सुकाडी में छह, अमौरा में आठ, बारव में 12, नेगुवां में 15 और गुंदरापुर में पांच प्रत्याशी शेष हैं।
विज्ञापन


सैदपुर न्याय पंचायत के अंतर्गत ग्राम पठा में सात, करौंदा में आठ, रमेशरा में आठ, सैदपुर में तेरह, सतवांसा में 23, गढौली कलां में सात, देवरानकलां में छह, साढूमल  में 21, नैनवारा में सात, भौंटा में 14 और सिमिरिया में चार प्रत्याशी शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्याय पंचायत भौंडी के अंतर्गत ग्राम भौडी में 16, कोरवास में नौ, खिरिया भारंजू में छह, लरगन में दो, पथराई में सात, खटौरा में सात, उल्दनाकलां में तीन, बुदनी मडावरा में 10, बारौन में सात और मैनवार में छह प्रत्याशी शेष बचे हैं।

गुढा न्याय पंचायत के अंतर्गत ग्राम गुढा में पांच, सडकौरा में 18, क्योलारी में नौ, अगौरा में छह, मैगुआ में छह, लहरन में नौ, सौजना में 17, रुकवाहा में 13, छापछौल में आठ, भदौरा में पांच और बम्हौरी बहादुर सिंह में 12 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।

न्याय पंचायत खिरिया लटकनजू के अंतर्गत ग्राम खिरिया लटकनजू में छह, कुआंघोषी में 13, कुम्हैड़ी में 10, छपरट में चार, छायन में सात, जखौरा में 13, धवारी में तीन ,पचौड़ा में छह, निवारी में 16, किसरदा में 13, मिदरवाहा में 23, पडवा में 13 और बम्हौरीघाट में 15 प्रत्याशी मैदान में शेष बचे।


इसी तरह न्याय पंचायत गौना के अंतर्गत ग्राम गौना में छह, कुसमाड़ में 17, डोंगरा खुर्द में 14, नैकोरा में 11, लुहर्रा में 13, मानिकपुर में 13, प्यासा में छह, अगौडी में पांच व सुकलगुवां में छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष बचे। ब्लाक में आगामी 28 नवंबर को मतदान होगा और सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed