फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Saturday was very hot, temperature reached 43 degrees

Lalitpur News: खूब तपा शनिवार, पारा पहुंचा 43 डिग्री

Sun, 18 May 2025 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Saturday was very hot, temperature reached 43 degrees
ललितपुर। गर्मी का सितम चरम पर है और हर दिन पारा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को भी तापमान एक डिग्री बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंच गया, जो सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री था, वहीं शनिवार को इसमें एक डिग्री की वृद्धि देखी गई और पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर 12 बजे 40 डिग्री, दोपहर एक बजे 41 डिग्री, दो बजे 42 डिग्री, तीन बजे 43 डिग्री, चार बजे 42 डिग्री, पांच बजे 42 डिग्री, छह बजे 40 डिग्री और शाम को सात बजे भी 38 डिग्री तक रहा।
विज्ञापन

लोगों को तपन भरी गर्मी से दिनभर परेशान होना पड़ा। लोग गर्मी से कई प्रकार से बचाव करते रहे। दिनभर तपती धूप के कारण दोपहर में लोगों को बाजार भी आने जाने में काफी दिक्कत आई। वहीं, कॉलेजों में परीक्षा देने गए परीक्षार्थियों को भी तपती धूप में दोपहिया वाहनों से आने जाने में परेशान होना पड़ा। सूर्यदेव के ताप से बचने के लिए पैदल राहगीर और वाहन चालक मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आए तो वहीं कुछ लोग सिर पर तौलिया डालकर निकले। महिलाएं मुंह पर दुपट्टा आदि बांधकर घरों से बाहर निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने के रस, फलों के जूस, लस्सी की दुकानों और आइसक्रीम पार्लर पर भी लोग गर्मी से राहत पाते रहे। लोगों ने घरों में एसी, कूलर की हवा में ही रहकर दिन गुजारा। वहीं, घरों में लगे पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे थे, जिससे पंखे की हवा में बैठना भी मुश्किल हो रहा था। शाम होने के बाद अधिकांश लोगों ने घरों से बाहर निकलकर सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed