फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sanskrite college teacher document verification

खंगाले जा रहे संस्कृत विश्वविद्यालय से डिग्रीधारक प्राप्त शिक्षक

Sun, 02 Aug 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sanskrite college teacher document verification
ललितपुर। शिक्षकों की तैनाती में फर्जीवाड़ा उजागर करने के लिए चल रही जांच में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के डिग्रीधारक शक के दायरे में हैं। इस प्रकरण की जांच एसआईटी (स्पेशल इंवेसटिगेशन टीम) द्वारा की जा रही है। इससे शिक्षकों में खलबली मची है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के अभिलेखों को खंगाला जा रहा है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से प्राप्त डिग्रीधारक शक के दायरे में हैं। ऐसे प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्र व अनुदेशकों के अभिलेखों को देखा जा रहा है। पिछले दिनों जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि इस प्रकरण की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है। निर्देशित किया गया है कि विकासखंड में कार्यरत संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से प्राप्त डिग्री धारक समस्त शिक्षकों की सूची, उनके समस्त अभिलेखों एवं शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियाें सहित दो-दो फोटो कापी सेट कार्यालय में जमा कराए, जिससे कि जांच आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

इसी तरह परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत दिव्यांग अध्यापक (अस्थि बाधित, श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित) हैं, उन शिक्षकों की सूचना शासन द्वारा मांगी गई है। उक्त सूची में दिव्यांग अध्यापक के अतिरिक्त यदि कोई दिव्यांग अध्यापक कार्यरत है तो उसका विवरण सूची से मिलान करते हुए निर्धारित प्रारूप पर प्रमाणित कर कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इसके अनुपालन में खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपने विकासखंड अंतर्गत उक्त सूची के अतिरिक्त अन्य कोई शिक्षक चिह्नांकन के लिए शेष नहीं है। इस प्रक्रिया से शिक्षकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबंधित सूचना शासन को भेजी जा चुकी है। दिव्यांग शिक्षकों की भी आरंभिक सूूची जांच के लिए पहुंचा दी गई है। दिव्यांग शिक्षकों से संबंधित फाइनल सूची भी शीघ्र भेजी जाएगी। वर्तमान में तैयार सूची का परीक्षण किया जा रहा है।
- रामप्रवेश बीएसए, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed