फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sanjay Khan from AAP and Ganesh Ram Rajak from Mehrauni on Sadar seat

सदर सीट पर आप से संजय खान व महरौनी से गनेशराम रजक बने प्रत्याशी

Sat, 29 Jan 2022 10:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Khan from AAP and Ganesh Ram Rajak from Mehrauni on Sadar seat
ललितपुर। आम आदमी पार्टी (आप) ने विधानसभा चुनाव के लिए सदर और महरौनी सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसके तहत सदर की सामान्य सीट पर तालबेहट निवासी संजय खान और महरौनी की सुरक्षित सीट के लिए गनेशराम रजक को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

आप के जिला संयोजक अधिवक्ता हरदयाल लोधी ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फार्म खरीद लिए गए हैं। सोमवार को दोनों प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं कांग्रेस जनपद की दोनों विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करने में सबसे लेटलतीफ रही है और अभी भी कांग्रेस ने दोनों विधानसभाओं के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। जबकि ललितपुर सदर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशियों के रूप में जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह लोधी, महिला जिलाध्यक्ष नेहा शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील जैन खजुरिया के नामों की चर्चाएं लगातार बनी हैं।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने पहले ही बेटे के चुनाव नहीं लड़ने की बात कहकर चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उधर, महरौनी सीट के लिए कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी के रूप में बृजलाल खाबरी सबसे अधिक चर्चा में रहे, लेकिन स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। अब नामांकन के लिए मात्र तीन दिन शेष हैं, लेकिन अभी भी कांग्रेस अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामचरन भंडारिया ने खुद को संभावित कांग्रेस प्रत्याशी बताया
झांसी के चिरगांव के ब्लॉक अध्यक्ष रामचरन भंडारिया ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन फार्म खरीदा और बताया कि उन्हें कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा महरौनी की सुरक्षित सीट से संभावित प्रत्याशी का संकेत देते हुए नामांकन खरीदने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed