फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sample of two open turmeric, chilli an coriander outlets

खुली हल्दी, मिर्च व धनिया के दो दुकानों से भरे चार नमूने

Fri, 25 Oct 2019 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sample of two open turmeric, chilli an coriander outlets
नझाई बाजार में खुले मसालों का सेंपल भरते खाद्य विभाग के अधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बृहस्पतिवार को खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम ने नझाई बाजार के गेट के पास स्थित दो दुकानों से खुली हल्दी, मिर्च व धनिया के चार नमूने भरे गए। नझाई बाजार में खाद्य सामग्री का बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। यहां पैक बंद एवं खुली सामग्री सहज रूप में मिल जाती है। हालांकि, खुले तेल, मसालों की बिक्री पर रोक है, इसके बाद भी कई दुकानदार अधिक कमाई के चक्कर में इसे बेचते हैं। विभागीय अफसरों का मानना है कि खुली सामग्री में मिलावट की संभावना अधिक रहती है। पिछले कई दिनों से स्थानीय निवासियों और ग्रामीणों द्वारा मिलावटी सामग्री मिलने की शिकायतें मिल रही थी। इसे ध्यान में रखकर नझाई बाजार में छापामार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

नझाई बाजार गेट के पास अभिलाषा किराना स्टोर और ताम्रकार मसाला की दुकान पर बिक्री के लिए रखे गए खुले तेल और मसालों का नमूना लिया गया। विभागीय अफसरों ने हल्दी, मिर्च, धनिया के चार नमूने लिए गए। इस कार्रवाई की सूचना मिलने पर नझाई बाजार में कई किराने की दुकानों के शटर गिर गए। छापामार कार्रवाई में अभिहित अधिकारी विनय कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत मलैया, विजय श्रीवास, सूरेलाल व पुलिस बल साथ रहा।
विज्ञापन

खुले में बिकती चाय पत्ती
पुरानी ललित टाकीज के पास खुले में चाय की पत्ती बिकती है, लेकिन विभागीय अफसर इसके प्रति अंजान रहे। इस कारण चाय पत्ती दुकानदार भी बेखौफ नजर आए। वे रोजाना की भांति चाय पत्ती बेचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवाली पर्व को ध्यान में रखकर खाद्य सामग्री के सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक 22 सैंपल विभिन्न स्थानों से लिए गए हैं। इनमें नमकीन, मिठाई, दूध, खोया, सरसों का तेल व खुले मसाले सैंपल शामिल हैं। आज जो सैंपल लिए गए हैं, उन्हें स्टेट प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
- विनय कुमार, अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed