{"_id":"6ad66ebed28743b1850937d4","slug":"chhattisgarh-express-arrived-17-and-a-half-hours-late-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-165430-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: साढ़े सत्रह घंटे की देरी से आई छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: साढ़े सत्रह घंटे की देरी से आई छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे के कई सेक्शन में चल रहे काम के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रविवार और सोमवार को कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
रविवार को अप रूट की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साढ़े सत्रह घंटे विलंब से सोमवार सुबह आठ बजे आई। यह ट्रेन दोपहर 2.28 बजे आने वाली थी। सोमवार को अप रूट की मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस बारह घंटे देरी से शाम पांच बजे पहुंची। अमृतसर पठानकोट एक्सप्रेस पौने तीन घंटे और पंजाबमेल एक्सप्रेस सवा तीन घंटे से अधिक विलंब से आईं। सोमवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी करीब पौने दो घंटे देरी से आई। सचखंड एक्सप्रेस के नौ घंटे विलंब से मंगलवार सुबह आने की संभावना जताई गई है।
डाउन रूट की ट्रेनों में भी देरी
डाउन रूट की ट्रेनों में भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रीधाम और उत्कल एक्सप्रेस दो-दो घंटे विलंब से पहुंचीं। समता एक्सप्रेस पौने दो घंटे और झेलम एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे देरी से आईं। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस करीब पांच घंटे और पंजाबमेल एक्सप्रेस करीब सात घंटे विलंब से चलीं। साबरमती एक्सप्रेस पौने दो घंटे और कुशीनगर एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से रात नौ बजे आई। अमृतसर पठानकोट एक्सप्रेस भी सवा तीन घंटे देरी से पहुंची।