फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Artificial ponds are ready; immersion of goddess idols to take place today

Lalitpur News: कृत्रिम कुंड तैयार, आज होगा देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

Tue, 20 Oct 2026 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Artificial ponds are ready; immersion of goddess idols to take place today
गोविंद सागर बांध में कृत्रिम कुंड का निरीक्षण  करती पालिकाध्यक्ष सोनाली जेन व अन्य। स्रोत-विभाग - फोटो : Archive
ललितपुर। हाईवे स्थित गोविंद सागर बांध की तलहटी में देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कृत्रिम कुंड तैयार हो गया है। नगर पालिका की ओर से विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश और आवागमन सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। सोमवार को पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन ने सभासदों और पालिका की टीम के साथ विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

नवरात्र पर शहर में 200 से अधिक देवी पंडाल सजाए गए हैं। सोमवार को नवमी पर अधिकांश पंडालों में हवन-पूजन किया गया। मंगलवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए पालिका प्रशासन ने गोविंद सागर बांध की तलहटी में कृत्रिम कुंड तैयार कराया है। कुंड तक पहुंचने वाले कच्चे मार्ग की मरम्मत कराई गई है। आसपास साफ-सफाई के साथ देर शाम तक विसर्जन के लिए प्रकाश की व्यवस्था भी की गई है। प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए नाव की व्यवस्था भी रखी गई है। वहीं, नेहरू महाविद्यालय रोड पर तिराहे के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को वाहन खड़े करने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बांध के गेट पर मौजूद रहेगी अधिकारियों की टीम
पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई, प्रकाश, आवागमन और अन्य जरूरी सुविधाएं समय से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवी प्रतिमाओं का विसर्जन आस्था से जुड़ा पर्व है। ऐसे में व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। विसर्जन स्थल पर निगरानी रखने और जरूरत के अनुसार निर्देश देने के लिए गोविंद सागर बांध के गेट पर अधिकारियों की टीम मौजूद रहेगी। यहां माइक के माध्यम से भी व्यवस्थाओं से संबंधित जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed