{"_id":"5f5fda928ebc3e51b13d0003","slug":"samajwadi-party-ne-kiya-pradershan-lalitpur-news-jhs176276857","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन के दौरान सपाइयों की पुलिस से झड़प, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन के दौरान सपाइयों की पुलिस से झड़प, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
घंटाघर पर प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता की पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी, युवजनसभा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड और समाजवादी छात्रसभा द्वारा सोमवार को दोपहर में घंटाघर मैदान से कलक्ट्रेट परिसर तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। घंटाघर के पास कार्यकर्ताओं को रोकने पर सपाई आक्रोशित हो गए और पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर दौड़ लगाते हुए कलक्ट्रेट की ओर रवाना हो गए।
सपाइयों द्वारा राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें बताया गया कि फसलों का उचित दाम न मिलने के चलते कर्ज से दबे और परेशानहाल किसानों की लगातार आत्महत्याएं बढ़ रहीं हैं। लगातार हो रही फीस वृद्धि से महंगी हो रही शिक्षा व छात्रवृत्ति न मिलने के कारण मजदूरों व किसानों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। बेरोजगारी के बढ़ते आंकड़ों से स्पष्ट है कि यह देश की सबसे बड़ी समस्या है और इससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और परिणाम स्वरूप पढ़े लिखे नौजवान आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं। निजीकरण के नाम पर रोजगार छीना जा रहा है। छोटे-छोटे उद्योग बंद हो चुके हैं और प्रदेश में चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उत्तर प्रदेश में बीएड की प्रवेश परीक्षाओं में दलित छात्रों के प्रवेश पर रोक लगा दी, जिससे तत्काल वापस लिया जाए।
नौकरियों में जिस तरह से ओबीसी, एससीएसटी वर्ग के आरक्षण पर वार किया जा रहा, वह निंदनीय है। इस प्रकार छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर सपाइयों ने प्रदेश सरकार पर हल्ला बोला और सोमवार को दोपहर में घंटाघर पर एकत्रित होकर कलक्ट्रेट की ओर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाने लगे। इसी दौरान मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं माने और आगे जाने की जिद पर अड़ गए और देखते ही देखते सपा कार्यकर्ता पुलिस को धक्का देकर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे, इस पर पुलिस ने समझाया भी लेकिन वह नहीं माने और पुलिस कर्मचारियों को धक्का देकर दौड़ लगाकर आगे बढ़ गए। हालांकि, बाद में पुलिस ऐहतियात के तौर पर कलक्ट्रेट पहुंच गई। यहां भी सपाइयों ने जमीन पर बैठकर नारेबाजी की और पुलिस द्वारा रोके जाने व अभद्रता का आरोप लगाया। इसके बाद यहां सपाइयों ने एडीएम को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के दौरान समाजवादी युवजन सभाग के जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया, इंजी.हृदेश यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता प्रदर्शन में मौजूद रहे।