{"_id":"0859286a6d700da1e2ff36a1b4b7dc03","slug":"samajwadi-party-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा मुखिया को सौंपे गए मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा मुखिया को सौंपे गए मांग पत्र
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Mon, 21 Sep 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ब्लाक बार अंतर्गत ग्राम बुरौगांव में शिक्षामित्र, अनुदेशक और बीपीएड डिग्रीधारकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को सौंपे। बीपीएड डिग्रीधारकों ने नौकरी, शिक्षामित्रों ने समायोजन यथावत रखने और अनदेशकों ने मानदेय में बढ़ोत्तरी की करने की मांग की।
रविवार को शिक्षामित्र, अनुदेशक और बीपीएड डिग्रीधारकों ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को अपने-अपने मांग पत्र सौंपे। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने अनुदेशकों को नियमित करने की नियमावली तैयार करने और मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग रखी। प्रशिक्षित बीपीएड संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने शारीरिक शिक्षकों को स्थाई नियुक्ति देने व मुकदमा वापस लेने की मांग की।
इस समय प्रदेश में करीब 46 हजार से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। वहीं, शिक्षामित्रों ने प्रतिनिधि मंडल ने समायोजित शिक्षकों का समायोजन यथावत रखने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सुदामा प्रसाद दुबे, भगवत सिंह बैस, नंदराम यादव, राघवेंद्र यादव शामिल थे।