{"_id":"6a5fd8fccefd8852e505db7f","slug":"samajwadi-chhatra-sabha-stages-protest-with-a-letter-written-in-blood-demands-education-ministers-resignation-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-160000-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खून से पत्र लिख समाजवादी छात्रसभा ने किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खून से पत्र लिख समाजवादी छात्रसभा ने किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। समाजवादी छात्रसभा और समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने खून से पत्र लिखकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्र लगातार आवाज उठा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान देने के बजाय शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस कार्रवाई की गई, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी और समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने की मांग की।
इस मौके पर छात्रसभा के जिला महासचिव रवि खटीक, नीलू रजक, यादवेंद्र यादव, विजय पाल, विक्की रजक, नसीर खान, रजत घावरी, अमन मंसूरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।