{"_id":"58e003044f1c1b3f0663e412","slug":"sales-of-one-and-a-half-thousand-crossed-bs-3-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ हजार पार हुई बीएस-3 वाहनों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ हजार पार हुई बीएस-3 वाहनों की बिक्री
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
bike, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएस-3 वाहनों की बिक्री एक अप्रैल से बंद होने के चलते डीलर की दुकानों पर वाहनों की बिक्री दो दिन में डेढ़ हजार पार कर गई और दो दिन में ही 85.27 लाख रुपये टैक्स व जुर्माना जमा किया गया।
प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एक अप्रैल से बीएस-3 मानक वाहनों की बिक्री बंद कर दी गई है। इसके चलते सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जनपद में 30 व 31 मार्च को दो दिनों में रात बारह बजे तक उक्त वाहनों की बिक्री पर कंपनियों द्वारा 10 से 20 हजार रुपये तक की छूट दे दी गई। जिस पर जनपद में प्रदूषण की परवाह किए बिना लोगों ने पुराने बीएस-3 मानक वाहनों की खूब खरीदारी की।
पहले दिन 30 मार्च को जहां 530 विभिन्न दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई, वहीं दूसरे दिन यानि 31 मार्च की देर रात तक यह आंकड़ा डेढ़ हजार पार कर गया और कुल 1509 वाहनों के रजिस्ट्रेशन परिवहन विभाग में किए गए। जिसमें 1119 मोटरसाईकिल, 50 तीन पहिया वाहन, 15 चार पहिया वाहन, आठ स्कूटर, 18 कार, दो मैक्सी कैब, चार स्कूल बस, छह तीन पहिया गुड्स वाहन, सात हल्के गुड्स वाहन, एक मीडियम गुड्स वाहन, एक हैवी वाहन, तीन मल्टी गुड्स वाहन, 271 ट्रैक्टर और चार अन्य प्रकार के मशीनरी वाहनों के पंजीयन कराए गए हैं। वहीं इन दो दिनों में परिवहन विभाग में कुल 85.27 लाख रुपए टैक्स व जुर्माना भी जमा हुआ है। जबकि सामान्य दिनों में करीब चार से पांच लाख रुपए तक का ही टैक्स व जुर्माना जमा होता है।
विज्ञापन
30 से 31 मार्च की रात्रि 12 बजे तक बीएस-3 वाहनों के कुल 1509 वाहनों की पंजीकरण कराया गया है। जबकि 87 लाख रुपये से अधिक का टैक्स और जुर्माना भी जमा हुआ है। साथ ही खराब नेटवर्किंग के चलते कई वाहनों के रजिस्ट्रेशन ऑन-लाइन अटके पड़े हैं। जिसकी रिपोर्टिंग मुख्यालय अधिकारियों को भेजी जा रही है।
सतेंद्र कुमार, एआरटीओ प्रशासन।