फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Salary of employees suspended after clerk was relieved without paying charge

Lalitpur News: बिना चार्ज दिए लिपिक के कार्यमुक्त होने पर लटका कर्मियों का वेतन

Thu, 24 Oct 2024 03:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Salary of employees suspended after clerk was relieved without paying charge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जल संस्थान में तैनात लिपिक ने चार्ज नहीं दिया और उसे कार्यमुक्त कर दिया गया। अब कर्मचारियों का वेतन लटक गया है। विभाग कमेटी गठित कर अलमारी का ताला तोड़ने की तैयारी कर रहा है।
लिपिक महेश कुमार भार्गव का स्थानांतरण 30 सितंबर को ललितपुर से उरई हो गया था। विभाग ने उसे कार्यमुक्त भी कर दिया। इसके बाद लिपिक चल गया। लेकिन, लगभग 23 दिन बाद भी चार्ज देने के लिए वह वापस ललितपुर नहीं आया। इससे विभाग के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों का भुगतान इसमें प्रमुख है।
विज्ञापन

अब दीपावली पर कर्मचारियों का वेतन न रुके, इसके लिए टीम गठित कर अलमारी का ताला व लॉक तोड़ने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि कार्यमुक्त लिपिक को लेखा लिपिक आमिर खान को चार्ज देना था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। अब टीम के सामने अलमारी को खोला जाएगा। दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर स्थानांतरित हो चुके लिपिक की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्थानांतरित हो चुके लिपिक को तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद गठित कमेटी अलमारी का लॉक तोड़ेगी।
- शिवराज वर्मा, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed