{"_id":"65e8be9c6e58e985f90b6074","slug":"salary-not-received-for-six-months-families-facing-financial-crisis-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-111441-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: छह माह से नहीं मिला वेतन, आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: छह माह से नहीं मिला वेतन, आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी छह माह से वेतन न मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बुधवार को इन कर्मियों ने संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग/ संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले डीएम व सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर वेतन दिलाने की मांग की।
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बताया कि वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कई वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन छह माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। बीते वर्ष सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर व वर्ष 2024 में जनवरी, फरवरी तक का वेतन नहीं मिला है। हालत यह हो गई है कि बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। घर चलाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा लगातार कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र दिए, लेकिन अब तक वेतन का भुगतान नहीं हो सका। ज्ञापन पर खुशाल, सुरेश रैकवार, रमेश, राजकुमार, हरेंद्र रिछारिया, चंदादेवी आदि के हस्ताक्षर बने हैं।