फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sajal, the son of an ice-cream seller, made his dreams come true

Lalitpur News: आइसक्रीम बेचने वाले के बेटे सजल ने साकार किए सपने

Tue, 03 Jun 2025 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sajal, the son of an ice-cream seller, made his dreams come true
ललितपुर। सोमवार को जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी हुआ। आइसक्रीम बेचने वाले के बेटे ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 225वीं रैंक पाकर जिले का नाम रोशन किया है। छात्र को शिक्षकों, अभिभावकों और मित्रों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी सजल साहू ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक आईआईटी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा दी थी। सोमवार को जारी परिणाम में सजल साहू ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 225वीं रैंक हासिल की। सजल की इस उपलब्धि पर परिजन और रिश्तेदारों सहित शिक्षकों व मित्रों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

सजल के पिता मुकेश कुमार साहू आइसक्रीम का ठेला लगाते हैं। सजल ने कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में की। इसके बाद 9वीं और 10वीं की पढ़ाई एसडीएस स्कूल से की। कक्षा 11वीं में कोटा जाकर तैयारी शुरू की। कक्षा 12वीं की पढ़ाई के साथ आईआईटी जेईई एडवांस्ड की तैयारी की। हाल में सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा सजल ने 93 फीसदी अंक के साथ उत्तीर्ण की। सजल की मां साधना गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजल ने बताया कि उसने बचपन से अपने पिता को आइसक्रीम का ठेला लगाकर मेहनत करते हुए देखा है। इस कारण वह 12 से 15 घंटे तक की पढ़ाई करता था। उसके बड़े भाई सुजल साहू भी आईआईटी मुंबई में पढ़ाई कर रहे हैं।

प्रगति ने भी पाई सफलता : श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज के शिक्षक जितेंद्र कुमार वैद्य की पुत्री प्रगति वैद्य ने भी 12061वीं रैंक पाकर सफलता हासिल की है। प्रगति की सफलता पर उनके परिजन और शिक्षकों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed