{"_id":"6032c5598ebc3ee90c1d7d05","slug":"sahjad-nadi-and-byana-nala-bridge-budget-lalitpur-news-jhs18915097","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में दिया शहजाद नदी व बयाना नाला के पुलों के निर्माण का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में दिया शहजाद नदी व बयाना नाला के पुलों के निर्माण का प्रस्ताव
विज्ञापन
betwa river.jpg
- फोटो : betwa river.jpg
ललितपुर। उत्तर प्रदेश सरकार का बजट पेश होने जा रहा है। ललितपुर एवं महरौनी विधायक ने अपने- अपने प्रस्ताव बजट में शामिल करने के लिए दिए हैं। इनमें प्रमुख रूप से ललितपुर सदर में शहजाद नदी और ब्याना नाला के पुल के प्रस्ताव हैं। महरौनी विधायक ने पुल व कॉलेज के प्रस्ताव दिए हैं। उम्मीद है कि अबकी बार के बजट में शहजाद नदी व ब्याना नाला के पुलों के निर्माण के लिए पैसा जारी हो जाएगा।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने बताया कि ललितपुर शहर के शहजाद नदी एवं ब्याना नाला पर नए पुलों के निर्माण, ग्राम बरौदाडांग में पांच किलोमीटर सड़क, ग्राम बनगुंवाकलां में एक किलोमीटर और दो अन्य डेढ़ - डेढ़ किलोमीटर तक की सड़कों के निर्माण के लिए बजट में प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा ग्राम पूराकलां में इंटर कॉलेज का निर्माण, ग्राम भावनी व भौंरट बांध की रुकी हुई परियोजनाओं को फिर से शुरू किए जाने का प्रस्ताव दिया है। किसानों के भुगतान और पुनर्वास का प्रस्ताव भी बजट में इस बार रखा है।
वहीं, महरौनी विधायक व श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने राज्य सरकार के बजट में जनपद के लिए मुड़ारी- भड़यावारा पुल, कैलगुवां के पास आमघाट का पुल, जामनी नदी पर भौंटा-भौंटी का पुल, एनएच 26 पर गौना से महरौनी वाया नाराहट 32 किलोमीटर की टूलेन सड़क का निर्माण, सौजना में राजकीय इंटर कॉलेज, पाली से बालाबेहट तक 22 किलोमीटर तक टू लेन सड़क एवं बालाबेहट स्प्रिंकलर बांध परियोजना का प्रस्ताव दिया है।