फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sahidi diwas mata gujri char sahibjade remembered

शहीदी से तैयार हो गया था हिंदुओं का रक्षा कवच

Tue, 29 Dec 2020 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
sahidi diwas mata gujri char sahibjade remembered
गुरूद्वारा में ग्रंथियों की सेवा करते श्रद्धालु - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मोहल्ला लक्ष्मीपुरा स्थित गुरुद्वारा में गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में माता गुजरी और चार साहबजादे भाई अजीत सिंह, भाई जुझार सिंह, भाई जोरावर सिंह, भाई फतेह सिंह के शहीदी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम का समापन हो गया। इसमें साहिबजादों और माता की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

सात दिन तक हुए कार्यक्रम में भटिंडा पंजाब से आए कथावाचक हरजीत सिंह ढपाली ने माता गुजरी व चार साहबजादों के संबंध में बताया कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने महज 9 वर्ष की उम्र में अपने पिता गुरु तेग बहादुर को कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए बलिदान देने के लिए प्रेरित किया, उनकी शहीदी से हिंदुओं की रक्षा का एक कवच तैयार हो गया था। उस समय मुगल आतंक व धर्मांतरण जोरों पर था। गुरु गोबिंद सिंह ने भी मुगल अत्याचारों से मुक्त कराने के लिए स्वयं व अपने चार पुत्रों एवं माता गुजरी को शहादत को समर्पित किया। उन्होंने अपना धर्म छोड़कर धर्मांतरण को स्वीकार नहीं किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिख समुदाय की आस्था के पर्व को मनाने की शुरुआत मुख्यमंत्री आवास पर हुई है। यहां सिख समुदाय के दसवें गुरु साहिब गुरु गोबिंद सिंह महाराज के चार साहबजादे और माता गुजरी की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इससे पूर्व भी गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव पर मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवाणी कीर्तन व लंगर का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुरा स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में बालक कर्मनदीप सिंह व हरजस कौर ने सुंदर पोशाक पहनकर गुरु जी के साहिबजादों की जीवनी पर प्रकाश डाला। सर्व संगत ने जयकारों के साथ उत्साह बढ़ाया। अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का समापन व लंगर का आयोजन हुआ। सरदार कुलदीप सिंह अरोरा, हरमीत सिंह अरोरा ने पूरे 7 दिनों तक सुबह व शाम के लंगर की सेवा की। लंगर बलवंत सिंह, माता अमृत कौर के परिवार की ओर से किया गया। इस अवसर पर गुरु सिंह सभा के संरक्षक जितेंद्र सिंह सलूजा, अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा, मंत्री मनजीत सिंह सलूजा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह छतवाल, चरणजीत सिंह, अवतार सिंह, गुरमुख सिंह, सुखप्रीत सिंह, मनजीत सिंह परमार, दलजीत सिंह, राजू सिंधी, संतोष कालरा, तरनदीप सिंह, बिंदु कालरा, हरजीत कौर, पूनम मलिक, आशा, रूपेश, वीरेंद्र सिंह वीके, तेजवंत सिंह, हरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा ने किया।

शहीदी दिवस पर गुरूवाणी के मनोहर कीर्तन में मौजूद श्रद्धालु

शहीदी दिवस पर गुरूवाणी के मनोहर कीर्तन में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : LALITPUR

गुरूद्वारे में जयकारे लगाते बच्चे कर्मनदीप सिंह व हरजस कोर

गुरूद्वारे में जयकारे लगाते बच्चे कर्मनदीप सिंह व हरजस कोर- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed