फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sadar MLA raised the issue of renovation of the main road after meeting the CM

Lalitpur News: सीएम से मिलकर सदर विधायक ने उठाया मुख्य मार्ग के जीर्णाेद्धार का मुद्दा

Thu, 29 Feb 2024 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sadar MLA raised the issue of renovation of the main road after meeting the CM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान पानी की टंकी से घंटाघर होते हुए गोविंदसागर बांध तक के मुख्य मार्ग के जीर्णाेद्धार व चौड़ीकरण की मांग को एक बार फिर प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह कार्ययोजना अधूरी है, इससे जनता को आवागमन में असुविधा हो रही है।
शहर में लंबे समय से मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग चल रही है। इसके लिए जनप्रतिनिधि भी कई बार मुख्यमंत्री से पत्राचार कर चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिल रहा है। सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। इसकी कार्ययोजना काफी पहले शासन से प्रस्तावित हो चुकी थी। शासन ने दो चरणों में इसके निर्माण का निर्णय लिया था। पहले चरण में मन्नू पेट्रोल पंप से कसाई मंडी पानी टंकी के पास तक निर्माण होना था। दूसरे चरण में कसाई मंडी से घंटाघर होते हुए गोविंदसागर बांध तक सड़क निर्माण कराया जाना था।
विज्ञापन

पहले चरण का कार्य तो पूर्ण कर लिया गया लेकिन अगले चरण के लिए शासन से धनराशि मुहैया नहीं कराई गई। शासन ने पलटकर इस सड़क की ओर देखा भी नहीं, जबकि यह शहर का मुख्य मार्ग है। ऐसा नहीं कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला न हो। जब भी सदर विधायक व राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से भेंट की, इस सड़क का मामला उठाया गया। हाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सदर विधायक ने एक बार फिर यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पूराकलां में इंटर कॉलेज के निर्माण की भी उठाई मांग
पूराकलां क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज बनवाने की मांग उठाई है। हाल में बजट सत्र के दौरान सदर विधायक ने विधानसभा में भी पूराकलां में इंटर कॉलेज का मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री ने सदर विधायक के दोनों प्रस्तावों पर जल्द स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया है।
------------------
मुख्यमंत्री ने विकास के प्रस्तावों पर शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया है, साथ ही विकास की अन्य योजनाओं पर जल्द कार्य प्रारंभ कराने के लिए कहा है।
रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed