फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sachkhand Express was delayed by eight hours and Amritsar Express was delayed by eight and a quarter hours.

Lalitpur News: सचखंड आठ तो अमृतसर एक्सप्रेस पौने आठ घंटे रही लेट

Tue, 30 Apr 2024 03:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Sachkhand Express was delayed by eight hours and Amritsar Express was delayed by eight and a quarter hours.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर-जाखलौन। अमृतसर से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनें सोमवार को भी निर्धारित समय से कई घंटे लेट आईं, जिससे ट्रेनों के इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार को अमृतसर से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल को जाने वाली 11058 एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 5.56 बजे की जगह 9.05 बजे ललितपुर स्टेशन पर आई, यह ट्रेन 3.05 घंटे लेट रही। विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन को जाने वाली 12807 समता एक्सप्रेस सुबह 9.44 बजे की जगह दोपहर 1.16 बजे स्टेशन पर आई, यह ट्रेन 3.25 घंटे लेट चल रही है। अमृतसर को जाने वाली 12715 सचखंड एक्सप्रेस सुबह 5.11 बजे की जगह दोपहर 1.21 बजे आई, यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 8.06 घंटा लेट रही। 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सुबह 10.06 बजे आनी थी, लेकिन यह ट्रेन 10.42 बजे आई, जो कि 31 मिनट लेट रही।
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से अमृतसर जाने वाली 11057 अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 6.44 बजे से करीब 7.45 घंटा लेट चल रही है। इस ट्रेन के स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब 2.29 बजे आने की संभावना है। इधर रायगढ़ से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली 12409 गोंंडवाना एक्सप्रेस रात 10.22 बजे आनी थी, लेकिन ट्रेन 2.30 घंटा लेट चलने से रात 12.50 बजे आने की संभावना जताई जा रही है। लंबे रूट की ट्रेनों के देरी से आने का कारण क्या है, इसको लेकर स्थानीय रेलवे प्रशासन को भी सही जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed