फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rtpcr lab start in district hospital.

कोरोना के लक्षणों की जांच के लिए जिला अस्पताल में शुरु हुई आरटीपीसीआर लैब

Thu, 16 Dec 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
rtpcr lab start in district hospital.
जिला अस्पताल में स्थित आरटीपीसीआर लैव - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। अब कोरोना की जांच कराने के लिए जिले के निवासियों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब शुरू हो गई है। यहां पर 24 घंटे में आठ सौ सैंपल की जांच की सुविधा है। पूल सैंपलिंग करने पर दो हजार लोगों की जांच हो सकेगी।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना के लक्षणों की जांच की सुविधा नहीं थी। सैंपलों की जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा जाता है। जहां पर समय से जांच रिपोर्ट नहीं मिल पा रही थी। रिपोर्ट आने में दो दिन से एक सप्ताह तक का समय लग जाता था। ऐसे में कई लोग निगेटिव रिपोर्ट होने के बाद भी घरों में होम क्वारंटीन बने रहते थे। कुछ लोग रिपोर्ट आने तक खुुले घूमते रहते थे। एक सप्ताह में रिपोर्ट आने पर पता चलता था कि कोविड पॉजिटिव है। ऐसे में खुुले में घूमते रहने पर संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता था।
विज्ञापन

लेकिन अब आरटीपीसीआर जांच को एक सप्ताह तक इंतजार नहीं करना होगा। जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर सैंपल की जांच की सुविधा शुरू हो गई है। यहां पर एक दिन में सैंपल की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। रिपोर्ट आने में अधिकतम 12 घंटे से 24 घंटे का समय लगेगा। मशीन में अलग-अलग सैंपल की जांच होने पर एक दिन में आठ सौ आरटीपीसीआर सैंपल की जांच हो सकेगी। लैब के संचालन के लिए दो नॉन मेडिकल साइंटिस्ट, तीन लैब टेक्नीशियन, दो लैब सहायक ओर एक कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीपीसीआर सैंपल जांच की सुविधा के लिए प्रयोगशाला तैयार हो गई है। इसमें सैंपलों की जांच शुरू हो गई है। एक बार में 96 सैंपल और एक दिन में आठ सौ सैंपल की जांच होगी।
- डॉ. देशराज सिंह दोहरे, जिला एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed