{"_id":"6712d049795bad90930490b7","slug":"roshni-khushboo-manisha-ran-fastest-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-122736-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रोशनी, खुशबू, मनीषा दौड़ीं सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रोशनी, खुशबू, मनीषा दौड़ीं सबसे तेज
विज्ञापन
मड़ावरा/ललितपुर। महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। चार चरणों में हुई दौड़ में रोशनी, खुशबू, मनीषा ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजयी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महिलाओं और बालिकाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी जा रही है। स्कूल, कॉलेजों में जागरुकता संदेश देने के लिए सामूहिक दौड़, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध, मेहंदी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को कस्बा मड़ावरा में परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को लेकर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसका शुभारंभ एसडीएम रोशनी यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। रोहिणी बांध तिराहे से ब्लॉक कार्यालय परिसर तक हुई। चार चरणों में आयोजित दौड़ में यूपीएस बालिका मड़ावरा की रोशनी, खुशबू, मनीषा ने प्रथम स्थान, चंचल, सौम्या, महक ने दूसरा और निशा फातिमा, रक्षा एवं खुशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजयी खिलाड़ियों और प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान तहसीलदार मड़ावरा शेख आलमगीर, मनोज कुमार पांडेय, नोडल संकुल हरिशंकर सोनी, आशा देवी, द्रोपती साहू, स्वाती जैन आदि मौजूद रहीं।