ललितपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता और विकास परिषद की नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें नगर अध्यक्ष रूपनारायण त्रिवेदी उर्फ गोल्डी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग दीक्षित, नगर उपाध्यक्ष पवन पटैरिया और जितेंद्र मिश्रा को चुना गया। इसके अलावा नगर महामंत्री अशोक चतुर्वेदी, संगठन मंत्री अमित चौबे, उप संगठन मंत्री प्रदीप तिवारी व शिवम चतुर्वेदी, मंत्री अमित शर्मा, वरिष्ठ सदस्य कृष्ण गोपाल उपाध्याय, भरत लिटौरिया, अनुज गोस्वामी, सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश गोस्वामी और अंशुल गोस्वामी को मनोनीत किया गया। बैठक में रमेश दुबे, संरक्षक संतोष नारायण शर्मा, प्रदेश सचिव सुबोध शर्मा ‘विश्वास’, उपाध्यक्ष बबलेश तिवारी, नगर महामंत्री लखन लाल मिश्रा, विशेष सलाहकार राजेंद्र मोहन दुबे, राकेश त्रिवेदी, महेंद्र दुबे, नेश त्रिवेदी, नीरज मालवीय, राजेंद्र मालवीय, शिवाजी मालवीय, दिवाकर मालवीय उपस्थित रहे। अध्यक्षता महंत विनोद मालवीय और शिव शंकर ने की और संचालन जिलाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी ने किया।