फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roadways depot will soon be handed over to the department, Chief General Manager inspected

Lalitpur News: रोडवेज डिपो जल्द होगा विभाग के सुपुर्द, मुख्य महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण

Sun, 14 Jan 2024 02:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways depot will soon be handed over to the department, Chief General Manager inspected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के समीप निर्माणाधीन रोडवेज डिपो का सड़क परिवहन निगम के मुख्य महाप्रबंधक रामसिंह वर्मा ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने डिपो में भवनों का हाल देखा। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण की प्रगति जानी। शेष छुटपुट कमियों को पूरा कर विभाग को सुपुर्द करने के निर्देश दिए।
मुख्य महाप्रबंधक रामसिंह वर्मा विभागीय अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता के साथ डिपो में पहुंचे। उन्होंने कार्यशाला, कैंटीन, धुलाई सेंटर, पानी की टंकी समेत अन्य कार्यों को देखा। धुलाई रैंप में मिली कमी को पूरा करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात मुख्य भवन के बांई ओर पहुंचे, जहां समतलीकरण जल्द कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य भवन में बैठक कर बसों के संचालन की स्थिति जानी। इस दौरान सहायक निरीक्षक असलम व निजाम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
13 रूटों पर संचालित होंगी बसें
क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि मुख्यालय से तहसील व ब्लॉक और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बसों के संचालन की तैयारियां कर ली गई हैं। 13 रूट निर्धारित किए गए हैं। इन रूटों पर जरूरत के अनुसार रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। लगभग 60 बसों के साथ डिपो का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
परमिट के लिए लिखा शासन को पत्र
पूर्व में संचालित कुछ रोडवेज बसों के परमिट निरस्त हो गए थे। इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अन्य बसों को संचालित करने के लिए स्थाई परमिट की मांग की गई है। इसके लिए शासन को संबंधित विभाग द्वारा पत्राचार किया गया है। परमिट मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

---
छह बार निकली कार्य पूर्ण की अवधि
शहर के समीप ग्राम रोड़ा में वर्ष 2015 में रोडवेज डिपो का निर्माण शुरू किया गया था। शुरुआत में 4.99 करोड़ रुपये से निर्माण कराया जाना था। कार्य पूर्ण होने की अवधि वर्ष 2018 जून थी, लेकिन तय समय में कार्य पूर्ण नहीं हो सका। इस पर निर्माण राशि 4.99 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दी गई। इसके बाद कार्य पूर्ण होने की अवधि वर्ष 2018 में दिसंबर की गई। फिर जून 2019, दिसंबर 2019, जनवरी 2020 निर्धारित की गई, लेकिन कार्य पूर्ण नहीं हो सका। अब तक चार अवधि बीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed