फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roadways Depot: Transfer of building stuck for one and a half month

रोडवेज डिपो : डेढ़ माह से अटका है भवन का हस्तांतरण

Wed, 06 Nov 2024 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Roadways Depot: Transfer of building stuck for one and a half month
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सरकार का विकास पर जोर है, लेकिन आम जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। छह माह से बनकर तैयार रोडवेज का नवनिर्मित भवन डेढ़ माह से मुख्यालय पर हस्तांतरण की प्रक्रिया के इंतजार में है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने भी अफसरों से बात की, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए वर्ष 2015 में रोडवेज डिपो की सौगात मिली थी। शिलान्यास के साथ ही भवन का निर्माण भी वर्ष 2015 में ही शुरू किया गया था। 2018 तक निर्माण पूर्ण करने की अवधि तय की गई थी। दो वर्ष तक कार्यशाला के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन न हटने से कार्य नहीं हो सका। इसके बाद पत्थर न हटने से कार्य प्रभावित हो गया। वर्ष 2024 में निर्माण पूर्ण हुआ। इसकी टेक्निकल जांच भी हो चुकी है। सुपुर्दगी के लिए मुख्यालय को पत्र भी भेज दिया है।
विज्ञापन

लेकिन, डेढ़ माह बाद भी अब तक डिपो के भवन को कार्यदायी संस्था सुपुर्द नहीं कर सकी है। ऐसे में लोगों को यातायात संकट से जूझना पड़ रहा है। कई मार्गों पर टैक्सियों के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे भी विद्यालयों को नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रोडवेज डिपो के नवनिर्मित भवन के हस्तांतरण की प्रक्रिया के लिए अफसरों से बात की है। अब बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें उद्घाटन के लिए आमंत्रित करने के साथ ही तिथि भी तय करने का अनुरोध करेंगे।-रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक
00000000
ललितपुर रोडवेज डिपो के भवन के हस्तांतरित होने की प्रक्रिया मुख्यालय में है। पत्र मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed