फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roadways buses will run for other districts of the state

Lalitpur News: प्रदेश के अन्य जनपदों के लिए चलेंगी रोडवेज बसें

Thu, 01 May 2025 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run for other districts of the state
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले से प्रदेश के अन्य जनपदों में भी जल्द ही रोडवेज की बसें दौड़ेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने इन बसों के संचालन के लिए परमिट की तैयारी तेज कर दी है। एसटीए से जल्द ही परमिट मिलने की उम्मीद है। इससे प्रदेश के अन्य जनपदों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
अब तक कई मार्गों पर बसों का संचालन नहीं है। कुछ पर दिन में एक या दो ही बसों का संचालन हो रहा है। इससे लोग भरी बसों व डग्गामार वाहनों से यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

लेकिन, अब विभाग ने जनपद से प्रदेश के अन्य जिलाें में बसों के संचालन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य परिवहन अथॉरिटी (एसटीए) से 16 परमिट की मांग की है। परमिट मिलने से जनपद से झांसी, कानपुर, बरेली, प्रयागराज, लखनऊ समेत अन्न जनपदों के लिए बसें चल सकेंगी। अधिकारियों का कहना है कि एसटीए से परमिट की प्रक्रिया चल रही है। टैक्स जमा होते ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
एसटीए से परमिट लेने की प्रक्रिया चल रही है। परमिट मिलने से बसों का संचालन अन्य जनपदों के लिए भी सीधे हो सकेगा।
-संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed