फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   roadways bus crisis, daggamar vahan become sahara

त्योहार पर खली बसों की कमी, डग्गामार वाहन बने सहारा

Thu, 04 Nov 2021 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
roadways bus crisis, daggamar vahan become sahara
त्योहार पर खली बसों की कमी, डग्गामार वाहन बने सहारा
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में यातायात व्यवस्थाएं अब तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। यहां पर दीपावली जैसे त्योहार पर भी रोडवेज बसों का संचालन नहीं किया गया। ऐसे में बस स्टैंड आए यात्री बसों के इंतजार में बैठे रहे। काफी देर बाद इस नहीं चलने की जानकारी मिलने से मायूस होकर डग्गामार वाहनों के सहारे अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
जनपद में यातायात की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया गया है। प्रत्येक रूट पर बसों के संचालन के लिए परमिट जारी किए गए हैं, जिसमें संचालन का रूट और आने जाने का समय तय किया गया। बसों में सवारियों की संख्या भी निर्धारित की है। जनपद में डेढ़ सौ से अधिक निजी बसों के परमिट जारी हैं। वहीं परिवहन निगम द्वारा भी चौबीस रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। लेकिन इनमें अधिकांश बसें विभागीय दस्तावेजों तक ही सीमित हैं। सड़कों पर बसें नजर नहीं आ रही हैं। कई मार्गों पर इकलौती ही बस का संचालन हो रहा था, अब बंद होने से बसें नजर नहीं आ रही हैं। वहीं कुछ रूट पर एक दिन में एक ही बस नजर आ रही है। कई मार्गों के परमिट हैं, लेकिन तय गंतव्य तक बसें जा नहीं रहीं है। अधिक कमाई के चक्कर में आधे रूट से ही वापस लौट रहीं है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मजबूरन ही बसों ठस कर यात्रा करना पड़ती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दीपावली के दिन लोग अपने घरों को जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे। जहां पर सीमित मात्रा में बसें मिली। यात्रियों ने काफी देर बसों का इंतजार किया, जिसके बाद मायूस होकर लौट गए। सड़कों पर खड़े होकर डग्गामार वाहनों से अपने गंतव्यत क पहुंचे। कइयों को वाहन मिलने के लिए काफी देर तक सड़कों पर खड़ रहना पड़ा। अधिक देर बाद डग्गामार वाहनों से घर पहुंचे। ऐसे में अधिक यात्रियों सवार होने से दुर्घटनाएं के भय में यात्रा करने को मजबूर हो गए। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया बसें भी कम चलीं
परिवहन निगम द्वारा 24 बसों के संचालन किया जाता था, इनमें 20 बसें लोहिया ग्रामीण बस सेवा की और चार परिवहन निगम की रोडवेज बसें हैं, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते बसों का संचालन सीमित हो जा रहा है। शुरूआती दौर में 20 बसें चलीं, जिसके बाद 12 चलाई गईं। इनमें चार बसें बंद हो गईं और अब मात्र चार बसें ही चल रहीं है। त्योहार पर भी सभी बसों का संचालन नहीं किया गया। इससे यात्रियों को वाहनों के लिए परेशान होना पड़ा।

---
रोडवेज बसों के संचालन के लिए टायरों की कमी बनी हुई है। सामान के अभाव में बसों का संचालन सीमित हो रहा है। सामान व बजट आते ही बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
- प्रियम श्रीवास्तव , सहायक प्रबंधक , रोडवेज डिपो झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed