फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roads filled with 256 mm rain, even houses filled with water

Lalitpur News: 256 एमएम बारिश से सड़कें लबालब, घरों तक में भरा पानी

Thu, 25 Jul 2024 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Roads filled with 256 mm rain, even houses filled with water
ललितपुर। जिले में मंगलवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। इन सड़कों पर आवागमन थम गया। इधर, बानपुर, बंट और भौंरट क्षेत्र में पानी में फंसे लोगों को प्रशासन ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। डीएम ने भ्रमण कर अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर में कैलगुवा चौराहा पर लगभग दो से तीन फीट तक जलभराव हो गया। इससे कई वाहन चालक पानी देखकर वापस लौट गए। सिविल लाइन में भी चर्च से अस्पताल मार्ग में जलभराव होने से कई वाहन वापस हो गए। पैदल चलने वालों को अधिक समस्या हुई। वहीं, मोहल्ला तालाबपुरा, बिदुआ कॉलोनी, चौबयाना, तुवनटीला समेत अधिकांश मोहल्ला की गलियाें में पानी भर गया। आजादपुरा में कई गलियों में लोगों को घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। एडीएम अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक 256 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर किया जारी
डीएम अक्षय त्रिपाठी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व, अधिशासी अधिकारी, एसडीएम, नगर पालिका क्षेत्र सहित सभी संबंधित खंड विकास अधिकारियों को क्षेत्र में जलभराव, पानी निकासी, घर मकान क्षतिग्रस्त आदि समस्याओं की जानकारी लेने और उन्हें निस्तारण कराते हुए प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए नोडल नामित किया है। उन्होंने आपदा हेल्पलाइन नंबर 05716-272335, 05176-272613 जारी करते हुए जनपदवासियों से अपील की कि किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की हानि की जानकारी उक्त नंबरों पर दें। सूचना मिलने पर तत्काल मदद पहुंचाई जाएगी। जल भराव आदि की समस्या की जानकारी अधिकारियों एवं आपदा हेल्पलाइन नंबर पर दें सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बंद रहेंगे विद्यालय
बुधवार को हुई बारिश से कई विद्यालयों में पानी भर गया है। ऐसे में एडीएम का कहना है कि भारी बारिश के मद्देनजर बृहस्पतिवार को परिषदीय और माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में मार्ग, बस्तियां लबालब
महरौनी/बानपुर। तहसील क्षेत्र के नया सौजना मार्ग, खरवांचपुरा, पुराना सौजना मार्ग के सारे मार्ग जलमग्न हो गए। इधर, नालियां सकरी होने से नगर के बानपुर चौराहा पर पानी सड़कों पर भर गया। सौजना मार्ग पर नालियां चोक होने से पानी सड़कों पर भर गया। उधर, कस्बा बानपुर चौराहा समेत आसपास के क्षेत्र में जलभराव हो गया। पैदल चलने वाले राहगीरों को चौराहा से गुजरना तक मुश्किल हो गया। संवाद

ललितपुर-महरौनी मार्ग पर पुलिया डूबी
सौजना/बार/जाखलौन/पाली। ललितपुर-महरौनी मार्ग में समोगर के पास पुलिया के ऊपर तक पानी आ गया। इससे कई वाहन चालक घंटों तक खड़े रहे। वहीं, सौजना में घरों के साथ ही मार्ग में पानी जमा हो गया। इसके अलावा ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम कपासी में महुआबारा-सहरिया बस्ती में पानी से पुलिया डूब गई। मौदान-माताखेड़ा में पुलिया डूबने से आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। राहगीरों ने घंटों बैठकर पानी कम होने का इंतजार किया। इधर, कपासी में विद्यालय में लगभग दो फीट तक पानी भर गया। नगर पालिका पाली के वार्ड पांच में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। नालियां चोक होने से पानी की निकासी नहीं हो सकी। इससे कई घरों में पानी भर गया। हाईवे के चीरा से होकर कारीटोरन इमलिया मार्ग में गोविंद सागर बांध के गेट खुलने से शहजाद नदी का पानी पुल के ऊपर आ गया। इससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। लोग आठ किलोमीटर का चक्कर लगाकर रजवारा से आवाजाही करने को मजबूर हैं। बानपुर और भौंरट क्षेत्र में पानी में फंसे लोगों को एडीएम की मौजूदगी में रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। खाद्य सामग्री और रहने की व्यवस्था की गई।

खेतों में भरा पानी, फसलों को नुकसान
ब्लॉक बिरधा के धौर्रा गांव में खेतों में पानी भरने से कपासी, मौदान, माताखेड़ा, भारौन, पिपरई, बिजौरी, धौजरी, हरदारी, बम्हौरी पठार गांव में फसलों को नुकसान हो गया है। किसानों का कहना है कि उड़द, सोयाबीन, तिल की फसलें बोई गई थीं, जो जलमग्न हो गईं। वहीं, शहजाद नदी के उफान पर आने से आसपास की फसलें डूबकर नष्ट हो गईं।


बारिश से खेत में गिरे दो बिजली के खंभे
पुलवारा। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बछरावनी में बुधवार दोपहर बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से दो बिजली के खंभा गिर गए। इससे आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। वहीं, ग्राम मर्रोली के समीप नदी में उफान के कारण पानी बिजली के तारों से आधे फीट नीचे बह रहा है। ऐसे में करंट का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed