फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roads are broken...high mast lights are also damaged

Lalitpur News: सड़कें उखड़ीं... हाईमास्ट लाइटें भी खराब

Fri, 04 Jul 2025 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Roads are broken...high mast lights are also damaged
ललितपुर। करोड़ों का राजस्व देने वाली गल्ला मंडी में जगह-जगह सड़कें उखड़ गई हैं, गड्ढों में पानी भरा है। हाईमास्ट लाइटें भी खराब हैं। यहां तक कि नीलामी चबूतरों के पास की सड़कें भी उखड़ गई हैं।
विज्ञापन

गल्ला मंडी में अनाज की पर्याप्त आवक होने से हर महीने लगभग दो करोड़ रुपये का मंडी राजस्व प्राप्त होता है और सालभर में यह 25 करोड़ तक पहुंच जाता है। बीते वित्तीय वर्ष में गल्ला मंडी को 25.10 करोड़ राजस्व का लक्ष्य मिला था, जो लगभग पूरा कर लिया गया था। वर्ष 2025-26 के लिए भी गल्ला मंडी को 25.18 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन गल्ला मंडी की हालत काफी दयनीय है।
विज्ञापन

इसके मुख्य गेट से प्रवेश करते ही कांटे के पास सड़क जर्जर अवस्था में है। इसके बाद जगह-जगह सड़क उखड़ गई है, जबकि कई जगह गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर सड़कों पर कीचड़ फैला है। नालियों की भी यही स्थिति है, इससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। गल्ला मंडी में हाइमास्ट लाइटें खराब होने से दिन ढलते ही मंडी में अंधेरा पसर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed