{"_id":"67f81683b90cbde82801d5ca","slug":"road-tax-was-increased-but-the-condition-of-roads-could-not-be-improved-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-133122-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रोड टैक्स तो बढ़ा दिया, सड़कों की हालत न सुधार पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रोड टैक्स तो बढ़ा दिया, सड़कों की हालत न सुधार पाए
विज्ञापन
- जिले में अब भी कई सड़कें जर्जर हाल, आए दिन होती हैं दुर्घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शासन ने वाहनों के लिए रोड टैक्स में वृद्धि कर दी है। वाहन स्वामियों से सड़क पर चलने का टैक्स खूब लिया जा रहा है, लेकिन सड़कों की दशा में सुधार नहीं हो पा रहा है। जिले में अब भी कई सड़कें जर्जर हैं, जिस पर चलना तक मुश्किल हो रहा है। ऐसे में टैक्स बढ़ने से वाहन स्वामी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
वाहनों की खरीदारी पर शासन ने एक फीसदी रोड टैक्स बढ़ा दिया है। इनमें एक लाख रुपये की कीमत की गाड़ी पर एक हजार रुपये देना होगा। दस लाख रुपये की कीमत वाली गाड़ी पर दस हजार रुपये अतिरिक्त देना होंगे। इससे वाहनों की खरीदारी करने वालों पर बोझ बढ़ गया है। सरकार ने रोड टैक्स तो बढ़ा दिया है। लेकिन, खस्ताहाल सड़कों की दशा में सुधार नहीं हो सका है। यहां पर अब भी कई प्रमुख सड़कें जर्जर हालत में बनी हुई हैं। इनमें चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन की निकासी तक मुश्किल हो रहा है। यह हाल मुख्यालय से ब्लॉक जखौरा तक बनी सड़क का है। मरम्मत के अभाव में पूरी तरह से जर्जर हो गई है।
वहीं, कस्बा बांसी से बार मार्ग में भी जगह-जगह गड़्ढे हैं। मार्ग में कुछ स्थानों पर पेचवर्क कर दिया गया है। इससे हिचकोले खाकर चलना पड़ रहा है। वहीं, हाईवे चीरा से पाचौनी होकर बार मार्ग खस्ताहाल हो गया है। इसमें कई स्थानों पर तो डामर की सड़क ही गायब हो गई है। कच्चे मार्ग में तब्दील हो गई है। वहीं, धौर्रा क्षेत्र में पिपरई चौराहा से दो किलोमीटर मार्ग जर्जर बना हुआ है। इन सड़कों पर वाहनों को सुरक्षित चलना तक दुश्वार है। आए दिन वाहन चालक गड्ढाें को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो जाते हैं। वहीं, बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। ऐसे में शासन द्वारा बढ़ाए गए रोड टैक्स को लेकर ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वाहन स्वामियों का कहना है कि रोड टैक्स बढ़ाया गया है तो सड़कों की भी समय से मरम्मत कराई जाए, जिससे चालक सुविधा से आवागमन कर सकें।
विज्ञापन
-- -
फोटो- 32
कैप्सन- मनीष अग्रवाल, अध्यक्ष, जनता बस यूनियन
सरकार डीजल पर टैक्स, टोल टैक्स व रोड टैक्स ले रही है। ऐसे में सरकार की दोहरी नीति है। इससे आम आदमी पर बोझ बढ़ेगा।-मनीष अग्रवाल, अध्यक्ष, जनता बस यूनियन
-- -
फोटो- 33
कैप्सन- राकेश साहू, गाड़ी मालिक
पहले ही टोल टैक्स दे रहे हैं, जो अधिक लिया जा रहा है। अब रोड टैक्स में एक फीसदी बढ़ा दिया है। जबकि सड़कें ठीक नहीं हैं। -राकेश साहू, गाड़ी मालिक
00000
फोटो- 34
कैप्सन- छोटेलाल साहू, अध्यक्ष, टैक्सी यूनियन
सरकार ने नए वाहनों की खरीद पर एक फीसदी रोड टैक्स बढ़ा दिया है, लेकिन सड़कों की हालत खस्ताहाल है। इससे वाहन चलाना तक मुश्किल हो रहा है।-छोटेलाल साहू, अध्यक्ष, टैक्सी यूनियन