फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   road security month, 15 died in 21 days

सड़क सुरक्षा माह में भी थम नहीं रहीं वाहन दुर्घनाएं

Mon, 08 Feb 2021 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
road security month, 15 died in 21 days
road.jpeg - फोटो : road.jpeg
ललितपुर। जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान की जागरूकता के बाद भी वाहन दुर्घटनाएं थम नहीं रही हैं। यहां पर चालकों की अनदेखी से आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। अभियान के 21 दिन में अब तक जनपद में 17 सड़क दुर्घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो चुकी और 48 लोग घायल हो गए हैं। इससे अभियान की हकीकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शासन द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिसमें चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता में नशा और नींद में वाहन न चलाए जाने, तेज रफ्तार वाहनों को न चलाने की सीख दी जा रही है। साथ ही वाहन मोड़ने पर इंडीकेटर देकर व देखकर सड़क पार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यालयों में यातायात विभाग द्वारा नियमों की जानकारी दी जा रही हैै। साथ ही रैली निकालकर भी जागरूक किया जा रहा है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में हो रही जनहानि को रोका जा सके।
विज्ञापन

लेकिन जिले में तमाम प्रयास के बाद भी सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। दो पहिया वाहन पर तीन सवारियों को बिठाकर फर्राटे भर रहे हैं। वहीं टैक्सी सवार भी नियमों को धता बताकर फर्राटे भर रहे हैं। इसके अलावा भी अन्य वाहन चालक नियमों को धता बता रहे हैं। जिले में 18 जनवरी से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। अब तक 21 दिन बीत चुके हैं। 21 दिन में 17 सड़क दुर्घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 48 लोग घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
यह हो चुकीं सड़क दुर्घटनाएं
- 18 जनवरी को देवगढ़ रेलवे क्रासिंग पर डंपर की टक्कर से खड़े बाइक सवार की मौत
- 18 को नदनवारा में कंटेनर की टक्कर से ऑटो सवार एक की मौत, पांच घायल
- 19 को सिलगन रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइकों की टक्कर से एक की मौत, एक घायल
- 20 को नेहरु महाविद्यालय के पास खड़ी स्लीपर बस में पीछे से आ रही बस की टक्कर से 34 घायल
- 20 बांसी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से कार सवार दो घायल
- 21 को मसौरा के पास खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार टकराने से कार चालक की मौत
- 21 महर्रा में शौच को सड़क पर जा रही महिला की स्कूटी की टक्कर से मौत
- 29 पाली सिमरधा में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
- 29 पाली पटउवा सड़क पार करते समय वृद्ध की मौत
- 30 कैलगुवां तिराहे पर कंटेनर की टक्कर से कार सवार समेत तीन घायल
- 30 पिसनारी के पास परीक्षा देकर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से मौत
- 31 बानपुर भारौनी दैलवारा तिराहे पर डंपर की टक्कर से पति पत्नी की मौत
- 04 फरवरी को महरौनी के छपरट में टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
- 04 बुढ़वार के फौजपुरा में मोड़ पर टैक्कर पलटने से दो व्यक्तियों की मौत
- 04 महरौनी के जखौरा निवासी युवक की बाइक खंती में गिरने से मौत
- 05 ड्यूटी पर जा रहे पुलिस कर्मी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
- 06 शहर कोतवाली बड़ी नहर के पास टैंकर चालक ने खड़ी स्कूटी में मारी टक्कर, तीन युवती घायल
-------
शहर में वाहन चालकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार चालान की कार्रवाई की जाएगी।
अनुज सिंह गंगवार, यातायात प्रभारी
------
हाईवे पर यातयात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, यात्रीकर अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed