{"_id":"57c0973c4f1c1bf707d4f2eb","slug":"road-lalitpur-damagee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना के खोद दी गईं नगर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना के खोद दी गईं नगर की सड़कें
lalitpur
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
राोड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल की अध्यक्षता एवं ईओ राकेश कुमार की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड नं. 14, 23, 13, 20, 02, 07 एवं अन्य वार्डों के जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि पालिका की सड़कें अनाधिकृत रूप से खोदकर अंडर ग्राउंड विद्युत केबिल डाली जा रही है। नवनिर्मित सड़कों को खोदे जाने के संबंध में पालिका से कोई अनुमति अथवा किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है। सड़कें खोदने जाने से वार्ड के नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
पालिका के सभी वार्डों में सीसी रोडों का निर्माण वार्ड पार्षदों-जनप्रतिनिधियों की मांग पर समय-समय पर कराए हैं। नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बिना अनुमति के सड़क खोदने के इस संबंध में जिलाधिकारी को विभागीय पत्र भेजकर कार्रवाई किये जाने का अनुरोध किया है। इसके अतिरिक्त नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, आरके लवानियां, दिनेश बिरौनियां, विपिन कुमार, अनिल अरुण, हेमंत सिंह को निर्देशित किया कि वह अपने अधीनस्थ स्वास्थ्य नायकों, कर-करेत्तर की वसूली करने वाले कर संग्रहकर्ताओं को अपने स्तर से आदेशित करें कि नगर क्षेत्र के किसी भी वार्ड में यदि कोई बिना अनुमति के पालिका की सड़कों को अवैध रूप से प्राइवेट कंपनी या ठेकेदारों द्वारा खोदी जाती हैं, तो तुरंत इसकी सूचना पालिका कार्यालय में ईओ राकेश कुमार को दें। जिससे अवैध तरीके से सड़कों को खोदे जाने के संबंध में तुरंत वांछित कार्रवाई अमल में लाई जा सके और संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके।