फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Road is in bad condition in Siddanpura, there is also shortage of water.

Lalitpur News: सिद्दनपुरा में सड़क बदहाल, पानी की भी किल्लत

Thu, 05 Sep 2024 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Road is in bad condition in Siddanpura, there is also shortage of water.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वॉर्ड नंबर एक के मोहल्ला सिद्दनपुरा के अधिकतर लोग मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक 8 गलियों में पानी के लिए पाइपलाइन नहीं बिछाई जा सकी है। वहीं 40 फीसदी हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। मां सरस्वती मंदिर के पीछे मोहल्ले में सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। बारिश में मार्ग दलदल में तब्दील हो गए हैं।
वहीं बाईपास से लगी गलियाें में जलभराव है। लोग गंदे पानी से होकर जाने को मजबूर हैं। टौरिया मंदिर के सामने वाली गली से जुड़ी गलियां मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गई हैं। इनमें वाहन तो दूर पैदल भी सुरक्षित नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन

पेयजल व्यवस्था बदहाल

वार्ड में पेयजल के लिए सिद्दन मंदिर ट्यूबवेल से पाइपलाइन डाली गई है, जिससे टोरिया मंदिर तक सप्लाई की जाती है। नेहरु नगर में पेजयल परियोजना से पानी दिया जाता है। लेकिन 8 गलियाें में पाइपलाइन नहीं होने से पानी का संकट हो गया है। वहीं वार्ड में लगे 55 हैंडपंप में से 15 रीबोर होने हैं। 4 हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में लोगों को बारिश के मौसम में भी दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरातत्व संग्रहालय के पास बिजली नहीं
वार्ड में बाईपास मार्ग पर पुरातत्व संग्रहालय के आगे कॉलोनी में बिजली की सुविधा नहीं है। लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। सड़क न होने से गली में जमा पानी से मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed