{"_id":"5c7059b9bdec227398365f66","slug":"road-dirty-fail-swachh-bhart-abhiyan-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर गंदगी खोल रही स्वच्छता अभियान की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर गंदगी खोल रही स्वच्छता अभियान की पोल
Sat, 23 Feb 2019 01:51 AM IST
देवेंद्र कुमार
lalitpur
lalitpur
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
pali lalitpur
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता अभियान के प्रचार और प्रसार में हजारों रुपये पानी की तरह बहाने वाली नगर पंचायत पाली की सड़कों पर गंदा पानी दौड़ रहा है। वार्ड भी ऐसा जिसे स्वच्छता रैकिंग अभियान में पाली की ओर से हाल ही में निचले पायदान पर ही सही लेकिन सम्मानित किया गया। दस वार्डों वाली नगर पंचायत की सफाई का जिम्मा 27 सफाईकर्मियों के हाथों में है। स्वच्छता रैकिंग में पाली अब तक अपने पायदान को ऊंचा नहीं कर सकी। इसकी बड़ी वजह पाली नगर पंचायत सफाईकर्मियों के पास उचित संसाधनों की की कमी है। सफाईकर्मियों को किस प्रकार गाइड करना है , इसका भी घोर अभाव देखने को मिलता है। गाइड लाइंस के अभाव में कस्बे से निकलने वाले कचरे को डंप स्थल तक न ले जाकर कहीं भी डंप कर दिया जाता है । कस्बे में ऐसे खाली प्लाट पड़े है, जहां पर कचरे को लोग बिना किसी परवाह के डंप करते रहते हैं। इन्हीं डंप स्थलों के आसपास नालियां जाम हो जाती हैं। इससे नालियों से निकलने वाला पानी सड़कों पर दौड़ लगाने लगता है। यूं तो कस्बे में कई जगह चौपट सफाई व्यवस्था देखने को मिलती है, लेकिन हाल ही में जिस वार्ड सात ने स्वच्छता अभियान रैकिंग में जिले में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान अर्जित किया था। आज उसी वार्ड में सड़कों पर पानी बह रहा है। वार्ड सात और वार्ड दस को जोड़कर हजरिया वार्ड बना है। इसकी मुख्य सड़क की एक नाली वार्ड सात में तो दूसरी नाली वार्ड 10 में आती है। इसमें तैनात सफाईकर्मी एक निश्चित दायरे में अपनी ड्यूटी करते नजर आते हैं। रामचरन चौरसिया के मकान से लेकर विपुल सिन्हा के मेडिकल तक कभी झाड़ू तक लगती नजर नहीं आती है। यहां के बाशिंदे स्वयं सफाई करते हैं । यहां कि महिलाएं बताती है कि जब कभी कस्बे में कोई शोभायात्रा निकलती है तभी इस सड़क पर झाड़ू चलती है। नालियों के जाम होने से सड़कों पर पानी बह रहा।
डंप स्थल से उठती दुर्गंध
हजरिया वार्ड में लोगों द्वारा जो कचरे का डंप स्थल बना है। इसमें लोग बिना किसी परवाह के कचरा डाल रहे हैं। यहां फेंके जाने वाले कचरे में ऐसा भी शामिल होता है। डंप स्थल से ऐसी दुर्गंध उठती की कभी तो घर में बैठना ही दुश्वार हो जाता है। बब्बू राजा , निवासी वार्ड सात
सड़कों पर बह रहा गंदा पानी..सफाई व्यवस्था हजरिया वार्ड में बिल्कुल भी ठीक नहीं है । मंदिर को जाने वाले रास्ते में कई जगह जल भराव बना रहता है । डस्टबिन आसानी से दिखते नहीं कि लोग उनमें कचरा समा सके ।
विज्ञापन
परषोत्तम सेन , निवासी वार्ड दस
दस कर्मचारी है छुट्टी पर..
नगर पंचायत में 27 सफाई कर्मचारी है । एक-एक कर्मचारी तहसील एवं मंडी में हैं । एक कर्मचारी ट्रैक्टर तो एक कर्मचारी तिपहिया वाहन में कचड़ा ढोता है । दस सफाई कर्मी छुट्टी पर बने है । हजरिया मोहल्ला में जमा गंदगी को जल्द साफ करा दिया जाएगा ।
राजू , अस्थायी सफाई नायक
सफाई नायक को करा दिया अवगतगांधी चौक से लेकर हजरिया मोहल्ला तक नाली जैम होने की जानकारी है। इस संबंध में सफाई नायक को अवगत करा दिया गया है, वहां जल्द ही सफाई की जाएगी। वार्ड स्वच्छ रहे यह प्राथमिकता में शामिल है। खेमचंद्र राजगढ़ , वार्ड पार्षद प्रतिनिधि