फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Road damage to water traveller injurd

शहर की सड़कें बनी तलैया, गिरकर वाहन चालक हो रहे चुटहिल

Fri, 26 Jun 2020 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Road damage to water traveller injurd
बुढ़वार रोड़ आईटीआई कॉलेज के पास गड्ढों में भरा पानी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बारिश ने शहर की कई सड़कों की सूरत बिगाड़कर रख दी है। इनमें सिद्दनरोड, आईटीआई कालेज के पास, देवगढ़ क्रासिंग ओवरज ब्रिज के पास, नेहरू नगर रेलवे फुटओवर ब्रिज के पास गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। जिससे लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से शाम होते ही शहर में बारिश होने लगती है। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। शाम ढलते ही बूंदाबांदी आरंभ हो गई। आए दिन हो रही बारिश से शहर की सड़कों में छोटे गड्ढे बड़ा रूप लेते जा रहे हैं। कई सड़कें गड्ढे किसी तलैया जैसे नजर आने लगे हैं। इनमें सिद्दनरोड, आईटीआई कालेज के पास, देवगढ़ क्रासिंग ओवरज ब्रिज के पास, नेहरू नगर रेलवे फुटओवर ब्रिज के पास गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। जिससे लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। सिद्दन मंदिर का रास्ता भी बुरी तरह बिगड़ गया है। यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्घालुओं को फिसलने का डर सताने लगा है। कमोवेश यही स्थिति देवगढ़ क्रासिंग के पास ओवरब्रिज के इर्दगिर्द देखी जा सकती है। तेज गति से आने वाली कई बाइकें अनियंत्रित होकर गिरने लगी हैं। वहीं, रेलवे फुट ओवर ब्रिज के पास नाली का पानी भी अवरूद्घ हो गया है। जिस कारण नेहरू नगर प्राइमरी स्कूल वाले रास्ते में गंदा पानी भर गया। स्थानीय लोग बचते बचाते हुए निकल रहे हैं। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू ने कीचड़ से सनने वाले रास्तों का समतलीकरण कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, जल भराव की निकासी कराने के लिए कहा जा रहा है लेकिन पालिका कर्मी हरकत में दिखाई नहीं दे रहे हैं। जिससे नागरिकों को मायूसी हाथ लग रही है।
विज्ञापन

आजादपुरा नहर रास्ता की ली सुध
नगर पालिका परिषद ने आजादपुरा नहर रास्ते की सुध ली है। यहां पालिका ने नाली की सफाई कराना आरंभ कर दिया है। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि शीघ्र ही रास्ते को भी पक्का कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे फुटओवर ब्रिज के पास और देवगढ़ क्रासिंग के पास बन रहे ओवरब्रिज के किनारे कीचड़ की समस्या है। इस संबध में रेलवे अधिकारियों से संपर्क साधा गया है, शीघ्र ही समस्या का समाधान होने की संभावना है। दोनों ही क्षेत्र रेलवे के अंतर्गत आते हैं, इसलिए नगर पालिका बिना अनुमति के कार्य नहीं करा सकती है।
रजनी साहू अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद

नेहरू नगर की सड़क के गड्ढों में भरा पानी

नेहरू नगर की सड़क के गड्ढों में भरा पानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed