{"_id":"6005f1ba8ebc3e33617d9623","slug":"road-accident-lalitpur-news-jhs1864103156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से ऑटो सवार एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से ऑटो सवार एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
road-accident.jpg
- फोटो : road-accident.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नदनवारा में कंटेनर की टक्कर से ऑटो में सवार किसान की सब्जी मंडी जाते समय मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम खिरियाखुर्द निवासी फूलचंद रजक (40) पुत्र रल्ली रजक सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत में उगाई सब्जी बेचने के लिए ऑटो से सब्जी मंडी जा रहा था। ऑटो में अन्य क्षेत्रों की अन्य सवारियां ललितपुर जाने को रास्ते में बैठ गईं। अभी ऑटो ग्राम नदनवारा में सुदामा के ढाबा के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद फूूलचंद को मृत घोषित कर दिया।
ऑटो में सवार ग्राम खिरियाखुर्द निवासी गोकुल रजक (60) पुत्र बल्ले, ग्राम मुहारा निवासी प्रकाश अहिरवार (50), कस्बा बांसी निवासी कृपाल कुशवाहा (25), ऑटो चालक ग्राम खिरियाखुर्द निवासी रघुवीर यादव (25) व मक्खन कुशवाहा (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। मृतक फूलचंद के भाई कल्लू रजक ने बताया कि मृतक ने खेत में सब्जी उगाई थी, जिसे बेचने के लिए वह ऑटो से सब्जी मंडी जा रहा था कि रास्ते में हादसा हो गया। मृतक के तीन पुत्रियां व एक पुत्र है।