फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Road accident in Mahronei killed one

महरौनी में सड़क दुर्घटना एक की मौत

Tue, 30 May 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 May 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Road accident in Mahronei killed one
दुर्घटना - फोटो : demo
सोमवार रात कस्बा महरौनी के ललितपुर रोड पर एक ट्रेक्टर और बाईक की सीधी भिड़ंत हो गयी। हादसे में बाईकचालक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य दो बाईकसवार गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।वहीं ट्रेक्टर पर बैठा एक अन्य युवक भी घायल हो गया जिसका सीएचसी महरौनी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मकरीपुर थाना नाराहट निवासी गोपाल कुशवाहा(30) अपने दो रिश्तेदारों गंगाराम कुशवाहा(28) और दिनेश कुशवाहा(35) निवासीगण ग्राम खितवांस के साथ बाईक क्रमांक यू पी 94 एन 5230 पर सवार होकर महरौनी से ग्राम खितवांस की ओर जा रहा था। रात लगभग साढे आठ बजे जब वह लोग कस्बा क्षेत्र के ललितपुर रोड पर कांशीराम आवास  कालौनी के सामने ही पहुंचे थे कि तभी सामने ललितपुर की ओर से आ रहे गेंहू से लदे एक ट्रेक्टर ट्राली से बाईक की सीधी भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाईक के परखच्चे उड़ गये और ट्रेक्टर भी अनियंत्रित होकर सडक पर पलट गया। हादसे में बाईकचालक गोपाल की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दिनेश व गंगाराम कुशवाहा के पैर व हांथ में गंभीर चोटें आयीं। हादसे में ट्रेक्टर पर बैठे राहुल चढार(24) निवासी मंडी रोड महरौनी भी घायल हो गया। घायलों को 108 नंबर ऐंबुलेंस से सीएचसी महरौनी लाया गया जहां दिनेश व गंगाराम की गंभीर हालत देखते हुये चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सडक पर फैले गेंहू के बोरों से बाधित हो रहे यातायात को कडी मशक्कत के बाद सुचारू कराया। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रेक्टर महरौनी निवासी एक युवक का है जो तालबेहट से गेंहूं के बोरा लादकर महरौनी आ रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed