{"_id":"58a0b2294f1c1b5a33d845b5","slug":"road-accident-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, बवाल
lalitpur
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की सुबह मड़ावरा के हंसरा गांव के पास बाइक फिसलने से गिरी महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि बेटा बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने तोड़फोड़ करते हुए ट्रक में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया है।
ग्राम हंसरा निवासी राजेंद्र सिंह यादव पुत्र महीप सिंह यादव व उसकी मां अशोक रानी (45वर्ष) मड़ावरा से बाइक से घर आ रहे थे।
गांव से करीब एक किलोमीटर पहले तेज गति से आ रहे ट्रक को देख उसने बाइक को सड़क के नीचे उतारा। बीती रात हुई बारिश के कारण गीली हुई मिट्टी में वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका। इससे बाइक फिसल गई। बाइक पर सवार अशोकरानी सड़क पर जा गिरीं। इसी दौरान तेज गति से जा रहे ट्रक का अगला पहिया अशोक रानी के सिर के ऊपर से निकल गया, जबकि अशोक बाल- बाल बच गया।
दुर्घटना होते ही चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक की तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। डायल100 मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर पुलिस की हिम्मत किसी से कुछ कहने की नहीं हुई।
विज्ञापन
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर और भारी संख्या में पुलिस बुलाई गई। थानाध्यक्ष मड़ावरा महेश कुमार, मदनपुर थानाध्यक्ष शशांक राजपूत, गिरार थाने की पुलिस के अलावा क्षेत्राधिकारी महरौनी बल्देव सिंह खनेड़ा भी दलबल के साथ पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। ट्रक में लगी आग को फायर ब्रिगेड ने बुझाया।