फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   road accident campaign devider cut

सड़क सुरक्षा अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हाइवे के डिवाइडरों के कट

Mon, 15 Feb 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
road accident campaign devider cut
हादसों का न्योता दे रहा नहर के पास हाइवे का कट - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भले ही दुर्घटनाओं को अंकुश लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा हो, लेकिन जिले में झांसी-सागर के हाईवे पर डिवाइडरों के जगह-जगह कट दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं। इन कटों से वाहन चालक जल्दबाजी में क्रॉस करते हैं, इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते लगभग आठ वर्ष पहले राजमार्ग पर फोरलेन सड़क का निर्माण किया गया है। इसमें आने-जाने वालों के लिए अलग-अलग सड़क बनी है। सड़क को अलग करने व दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बीच में डिवाइडर बनाए हैं। वाहनों से फैलने वाले प्रदूषण की रोकथाम को फूलों के पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

लेकिन, कई स्थानों पर कुछ लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार डिवाइडर तोड़कर रास्ता बना लिए हैं। इससे हाईवे सुरक्षित यात्रा की जगह दुर्घटनास्थल बनता जा रहा है। इन टूटे डिवाइडरों के कटों के स्थाना पर सूचना या चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगे हैं। ऐसे में राजमार्ग पर सीधे जा रहे वाहन चालकों को बीच में वाहन आने की जानकारी नहीं होती है। वह अपनी स्पीड से चल रहे होते हैं और अचानक टूटे डिवाइडर से कोई गाड़ी अचानक घुस आती है, जिससे वाहन चालक वाहन को नियंत्रण नहीं कर पाते हैं और दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर कुछ ग्रामीणों ने अपनी सुविधा के लिए गांव के सामन ही डिवाइडर को तोड़कर रास्ता बना लिए हैं। तो वहीं पेट्रोल पंप संचालक व ढाबा संचालकों ने अधिक कमाई के चलते दूसरों की जान जोखिम में डालकर प्रतिष्ठानों के आगे-पीछे डिवाइडरों को तोड़ कर रास्ता बना लिया है, जिससे बड़े वाहन सड़क को क्रॉस कर होटलों या पेट्रोल पंपों पर आ सकें।
-------
तय स्थानों पर है सड़क क्रॉस करने की सुविधा
विभाग ने तय स्थान पर डिवाइडरों से रास्ता राजमार्ग प्राधिकरण ने गांव व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने के लिए डिवाइडरों के बीच से रास्ता दिया है। साथ ही सूचना का बोर्ड भी लगाया गया है। डिवाइडरों की पुताई भी कराई गई है, जिससे लोगों को रास्ता की जानकारी हो सके।

----
इन स्थानों पर हैं अस्थाई कट
शहर में पनारी नहर के पास, गल्ला मंडी के पीछे, गल्ला मंडी से आगे पेट्रोल पंप के पास, ग्राम रौड़ा में दो स्थानों पर, विशिष्ट गल्ला मंडी के सामने, महर्रा, विद्यामहावत, नदनवारा, नदनवारा में ढाबा के सामने, लखनपुरा, बांसी, असऊपुरा, नयाखेड़ा, टेटा, जमालपुर, हर्षपुर, शहजाद बांध के बैरियर के पास, टपरियन के सामने, ककड़ारी नहर के पास, आगे एक ढाबा के पास, बम्हौरीसर पेट्रोल पंप के सामने आदि अन्य स्थानों पर डिवाइडर तोड़कर कट बना लिए हैं।
----
हाईवे में जगह-जगह डिवाइडर तोड़कर रास्ता बनाए जाने की जानकारी मिली है। जिसकी जांच कर डिवाइडरों को जोड़ा जाएगा।
- रौतान सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed