फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ro and aro trained for election

आरओ व एआरओ को दिया प्रशिक्षण

Sat, 27 Mar 2021 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
ro and aro trained for election
कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव का प्रशिक्षण लेते आरओ/एआरओ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग आफीसर)/सहायक निर्वाचन अधिकारी (असिस्टेंट रिटर्निंग आफीसर) को नामांकन से लेकर प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा रिटर्निंग आफीसर और असिस्टेंट रिटर्निंग आफीसर्स को प्रोजेक्टर के माध्यम से नामांकन से प्रतीक आवंटन तक की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। जिले के छह विकासखंडों में कुल 48 न्याय पंचायतें हैं, जिनमें 415 ग्राम पंचायत, 5175 सदस्य ग्राम पंचायत, 532 सदस्य क्षेत्र पंचायत और 21 सदस्य जिला पंचायत के पदों पर निर्वाचन होना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के उपरांत डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव में आरओ/एआरओ की अहम भूमिका है। इस दौरान तैनात आरओ/एआरओ अपने दायित्वों की पूर्ति ईमानदारी और सत्यनिष्ठापूर्वक करें। सभी पंचायत चुनाव प्रक्रिया की समस्त जानकारियों को रखें, जिससे मतदान के समय आप लोगों को किसी भी प्रकार की भ्रांति न हो। किसी भी प्रकार के भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने पर आप सभी जनपद स्तर के निर्वाचन कार्यालय में संपर्क करें। निर्वाचन के दौरान संवेदनशील स्थिति में आवश्यक निर्णय लेने हेतु सभी तैयार रहें। पंचायत चुनाव में नामांकन के दिन आवश्यकता के अनुरूप पुलिस का सहयोग अवश्य लें। आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जो भी संबंधित अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित हैं, उनके विरुद्ध सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनिवार्य रूप से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वि/रा अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रजनीश राय, सहायक निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, वरिष्ठ सहायक जिला निर्वाचन कार्यालय रामकिशन पाल सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले समस्त आरओ/एआरओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed