फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Revenue work stalled in Mahroni tehsil due to the strike of accountants

Lalitpur News: लेखपालों की हड़ताल से महरौनी तहसील में राजस्व कार्य ठप

Fri, 01 May 2026 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Revenue work stalled in Mahroni tehsil due to the strike of accountants
तहसीलदार के तबादले की मांग पर धरना, नामांतरण-दाखिल खारिज कार्य प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। तहसील महरौनी में लेखपाल संघ ने तहसीलदार तनवीर हसन के खिलाफ सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए हैं, जिससे राजस्व और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
लेखपालों का आरोप है कि तहसीलदार के कार्य व्यवहार और कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से असंतोष था। इस संबंध में पूर्व में शिकायतें भी की गईं, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। हाल ही में तहसीलदार की दोबारा तैनाती के बाद लेखपालों ने विरोध तेज करते हुए हड़ताल का रास्ता अपनाया।
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने साफ कहा है कि जब तक तहसीलदार का तबादला नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के चलते तहसील में जमीन से जुड़े जरूरी कार्य जैसे नामांतरण, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व सेवाएं बाधित हो रही हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेखपाल संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed