फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Revenue from fishing in dams being scrutinized

Lalitpur News: खंगाला जा रहा बांधों में मत्स्य आखेट से मिलने वाला राजस्व

Tue, 16 Apr 2024 04:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Revenue from fishing in dams being scrutinized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गोविंद सागर बांध, जामनी बांध, शहजाद बांध, रोहिणी बांध व सजानम बांध में हो रहे मत्स्य आखेट से सिंचाई विभाग को कितने का राजस्व मिल रहा है, इसको खंगालने जा रहा है। अधीक्षण अभियंता ने संबंधित अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है।
जनपद में 14 बांध परियोजनाएं हैं। इनमें से अधिकांश में मत्स्य आखेट होता है। मत्स्य विभाग निविदा प्रक्रिया अपनाकर ठेकेदार को नामित करता है। अधिकारियों के अनुसार बांधों में मत्स्य आखेट करने के लिए की गई निविदा प्रक्रिया से मिली धनराशि में शासन द्वारा निर्धारित धनराशि सिंचाई विभाग के हिस्से में जाती है। अब अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्यमंडल ललितपुर ने एक पत्र सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को जारी किया है, जिसमें मत्स्य आखेट से मिलने वाला राजस्व सिंचाई विभाग को किन-किन वर्षों में कितना मिला है, के बारे में जानकारी मांगी है। मत्स्य अधिकारी आरपी भारती ने बताया कि इस मामले में सारी प्रक्रिया प्रदेश मुख्यालय से होती है।
विज्ञापन

--------
करोड़ों के होते हैं बांधों में मछली पकड़ने के ठेके
अधिकांश बांधों में मछली आखेट होता है। मत्स्य विभाग प्रतिवर्ष मछली पकड़ने का ठेका करने के लिए निविदा प्रक्रिया अपनाता है। इसकी निविदा करोड़ों रुपये में होती है। बांधों से मत्स्य विभाग को काफी राजस्व की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed