फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Republic Day celebrated with pomp

Lalitpur News: धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Tue, 28 Jan 2025 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with pomp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रविवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने ध्वजारोहण कर समारोह को संबोधित किया। आकर्षक परेड के साथ स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर लोगों में देश भक्ति की भावना को जागृत किया।
पुलिस लाइन में बैंड की धुन पर राष्ट्रगान हुआ। फायर सर्विस विभाग ने जल तिरंगा बनाया। शांति एवं सौहार्द, समृद्धि के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश की ओर छोड़ा गया। राज्यमंत्री, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने परेड का निरीक्षण किया। प्रथम कमांडर क्षेत्राधिकारी लाइन रक्षपाल सिंह व द्वितीय कमांडर प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र व तृतीय कमांडर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस छोटेलाल पाल के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों की नौ टोलियों ने परेड कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
विज्ञापन

एसपी ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शील्ड व प्रशस्ति-पत्र प्रदान की। पुलिस महानिदेशक का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस अनिल बाबू को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिला जज आलोक कुमार पाराशर, प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट नंद कुमार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ज्ञानोदय विद्यापीठ मसौरा रही प्रथम : सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान प्रतिभा स्थली ज्ञानोदय विद्या पीठ मसौरा, दूसरा स्थान एसडीएस कॉन्वेंट हिंदी मीडियम व तीसरा स्थान एसडीएस ने प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले अन्य स्कूलों को भी सम्मानित किया गया।
-------
आन, बान व शान से फहराया तिरंगा
ललितपुर। गणतंत्र दिवस पर देश के वीर सपूतों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व आजादी के क्रांतिकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सभी कार्यालयों में आन-बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
घंटाघर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्कूलों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। सरदार वल्लभ भाई पटेल, जेल चौराहा स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, तुवन चौराहा स्थित महारानी अवंती बाई, महारानी लक्ष्मीबाई एवं परमानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
जिलाधिकारी ने तिरंगा फहराते हुए संविधान की शपथ दिलाई। जीजीआईसी की छात्राओं ने एसो भारत देश महान, तिरंगा सादे रहियो रे, गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी निशांत तिवारी, मोहम्मद नासिर, वीरेंद्र जैन, रमेश पाठक, बृजमोहन संज्ञा आदि मौजूद रहे।

--------------------------
खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन : कांशीराम आवास कॉलोनी, गोविंद नगर एवं डिग्री कॉलेज के पास तथा आसरा कॉलोनी केंद्रीय विद्यालय के पास स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, वृद्ध आश्रम, राजकीय संप्रेषण गृह सिद्धनपुरा, राजकीय किशोर गृह दैलवारा एवं जिला करागार में फल वितरण तथा नगर क्षेत्र की निधन बस्तियों में निर्बल एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण किया गया। स्टेडियम में बालकों की साइकिल रेस, कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता और बालिका एथलेटिक्स एवं खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article