फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Report filed on tractor driver in case of death of aunt and nephew

Lalitpur News: चाची भतीजे की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Apr 2023 11:32 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 24 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Report filed on tractor driver in case of death of aunt and nephew
ललितपुर। थाना मदनपुर अंतर्गत गांव जलंधर में ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क किनारे खड़े चाची व भतीजे की मौत के मामले में थाना मदनपुर पुलिस ने ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला सागर के थाना बांदरी अंतर्गत गांव जामूकेशर निवासी राजपाल सिंह पुत्र भगुंत सिंह ने थाना मदनपुर में तहरीर देकर बताया कि पांच अप्रैल को वह अपनी भाभी ताराबाई पत्नी जनक सिंह लोधी और अपने पांच वर्षीय बेटे राजवीर के साथ अपने रिश्तेदार रामगोपाल लोधी निवासी हड़ली थाना वांदरी, सागर के ट्रैक्टर से अंजनी माता के दर्शन करके मड़ावरा होते हुए अपने गांव जा रहे थे। उसी समय उसके साथ ग्राम हड़ली निवासी सपना सिंह, शोभारानी, सरस्वती सिंह, पुष्पा, राजा बेटी लोधी, बड़ी बहू, रामकली, रंकिता, मुलावाई, जनका, पुष्पा, लीलाधर एवं मेमवाई, अजय भी थे। मड़ावरा मदनपुर रोड पर जलंधर गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक ने उन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे राजवीर सिंह व भाभी तारा को मृत घोषित कर दिया था। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर मौके से भाग गया था। थाना मदनपुर पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed