फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   relief news in corona cases

संक्रमितों में आई कमी, 30 मिले संक्रमित

Thu, 03 Sep 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
relief news in corona cases
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। जनपद में एक सप्ताह बाद कोरोना संक्रमण को लेकर राहतभरी खबर आई है, यहां पर बुधवार को 30 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1454 पहुंच गई है। इनमें 21 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। वहीं, 962 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों से प्रतिदिन 50 से अधिक संक्रमित मरीज मिल रहे थे। लोगों में कोरोना को लेकर भय का माहौल बना हुआ था, लेकिन बुधवार को राहत मिली है। बुधवार को सिर्फ 30 व्यक्तियों में संक्रमण पाया गया है। इनमें शहर के मोहल्ला आजादपुरा में चार व्यक्ति जुगपुरा व मोहल्ला तालाबपुरा दो-दो व्यक्ति और एलआईसी कार्यालय के पास निवासी तीन व्यक्ति इसके अलावा मोहल्ला सिविल लाइन इलाइट कटरा बाजार गांधीनगर गल्ला मंडी के पास नई बस्ती रामनगर चौकाबाग चांदमारी आदि मोहल्लों में एक-एक संक्रमित व्यक्ति पाया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में सैदपुर के ग्राम मुड़िया में दो संक्रमित पाए गए हैं और सिरसी एरावनी हर्षपुर सोजना बिरधा जिजयावन व मध्य प्रदेश के चंदेरी निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित में पाया गया है।
विज्ञापन

771 सैंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार सैंपल ले रहा है, लेकिन समय पर रिपोर्ट नहीं आने से बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है यहां पर 31 अगस्त से अब तक के 771 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जनपद में 30 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है संक्रमितो से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed