Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Relief from unpaved roads: new road to be built at a cost of 1.44 crore

Lalitpur News: कच्चे रास्ते से मिलेगी मुक्ति, 1.44 करोड़ से बनेगी सड़क

Mon, 02 Nov 2026 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Relief from unpaved roads: new road to be built at a cost of 1.44 crore
ललितपुर। ब्लॉक तालबेहट के अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हौरीसर से सुनौरी तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण पर 1.44 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क बनने से सात गांवों की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस सड़क को जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। कार्य को समय पर शुरू करने के लिए स्वीकृति की प्रत्याशा में निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। शासन से मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। यह मार्ग लगभग तीन किलोमीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा होगा। लोक निर्माण विभाग ने बीते दिनों इस मार्ग के निर्माण के लिए कार्ययोजना में शामिल कर प्राक्कलन भेजा था। सड़क बनने से लोगों को अन्य मार्गों से चार से पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में बम्हौरीसर से सुनौरी तक का यह मार्ग कच्चा है। कच्चा मार्ग होने के कारण आवागमन में राहगीरों को काफी परेशानी होती है। बारिश के मौसम में यह रास्ता दलदल में बदल जाता है। वहीं, गर्मी और सर्दी में गड्ढों तथा वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार उड़ते हैं। इन समस्याओं के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
इन गांव के लोगों को होगी सुविधा
बम्हौरीसर, भोपालपुरा, बुदावनी, नारायनपुरा, विंद्रावनबाग, चंद्रापुर, सुनौरी आदि के लोग मार्ग से जुड़ जाएंगे।
---
फोटो- 08
सड़क कच्ची होने से बारिश में आने जाने में परेशानी होती है, अन्य मार्ग से जान पड़ता है। अब सड़क बनने से सुविधा होगी।
- बाबूलाल नरवरिया, एडवोकेट
---
फोटो- 09
बम्हौरीसर से सुनौरी संपर्क मार्ग में सड़क का निर्माण होने से सात गांव के लोगों को आने-जाने की सुविधा सुगम होगी।
- प्रतिपाल सिंह, प्रधान, बम्हौरीसर
---
बम्हौरीसर से सुनौरी मार्ग में सड़क का निर्माण जल्द ही शुरु किया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed