फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Relief amount of approximately 60.31 crore transferred to the accounts of 1.28 lakh disaster-affected farmers

Lalitpur News: आपदा प्रभावित 1.28 लाख किसानों के खातों में भेजी करीब 60.31 करोड़ की राहत राशि

Sun, 25 Oct 2026 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Relief amount of approximately 60.31 crore transferred to the accounts of 1.28 lakh disaster-affected farmers
ललितपुर। जनपद के 1,28,788 किसानों के खातों में शनिवार को 60,31,78,128 रुपये की कुल आपदा राहत धनराशि अंतरित की गई है। यह राशि अतिवृष्टि से नष्ट हुई खरीफ की फसलों के लिए शासन द्वारा भेजी गई थी।
विज्ञापन


बीते दो माह पहले हुई अतिवृष्टि से खरीफ की फसलें नष्ट हो गई थीं। 21 अक्तूबर को 76,020 किसानों के बैंक खातों में 34,42,37,065 रुपये की राहत राशि पहुंचाई गई थी। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि जिला प्रशासन किसानों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रशासन उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दे रहा है। उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद के समस्त किसानों को सहायता राशि का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। यह वितरण समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
विज्ञापन

0000000000
राहत वितरण प्रक्रिया
जिलाधिकारी ने जनपद की सभी तहसीलों में त्वरित और व्यापक सर्वे कराया। इस दौरान प्रभावित किसानों के आवश्यक दस्तावेज प्राथमिकता के आधार पर संकलित किए गए। त्वरित राहत राशि के भुगतान के लिए अंतिम रिपोर्ट शासन को भेजी गई। अब जिले के अन्नदाता किसानों को यह राहत राशि सफलतापूर्वक प्राप्त हुई है। इससे उनके जीवन में आर्थिक संबल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed